काफी टीवी शोज़ में दिखने के बाद अब दिव्यांका (Divyanka Tripathi) को ‘खतरों के खिलाडी’ में देखा गया है। यहा दिव्यांका को लोगो द्वारा खूब पसंद किया गया। अभी हाल ही में वह अपने शॉर्ट ड्रेस में दिखाए गए फोटोज को लेकर चर्चा में है।
खतरों के खिलाडी में रनरअप रह चुकी दिव्यांका के स्टंट लोगो को शो में काफी पसंद आये। शो में खतरों के साथ खेलने के साथ ही असल जिंदगी में अभी वह काफी डेयरिंग है। अभी उन्होंने ऐसी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमे उन्होंने अपने पैरों पर खरोंच के निशान दिखाए हैं। इसके साथ में उन्होंने एडिटिड तस्वीर भी डाली है जिसमें दाग छिपाए गए हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को ये भी बताया कि ये चोटें कैसे लगीं।
View this post on Instagram
इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से सवाल किया एडिटेड या ओरिजिनल? मैं बाद वाला प्रिफर करती हूं। छिपाना क्यो ? हकीकत को गले लगाइए। आपका क्या कहना है? साथ ही बताया है कि उनको खरोंचें कैसे आईं। उन्होंने लिखा है, यह सिर्फ एक छोटा सा साइकल ऐक्सीडेंट था और इसके साथ हैशटैग में लिखा है StillAChild
View this post on Instagram
दिवायंका सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। खतरो के खिलाडी में आने के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी लोगो ने इनके फेवर में पोस्ट की थी। रिऐलिटी शो में उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई। कई फैंस को वह वरुण सूद से ज्यादा डिजर्विंग लगीं और उनके फेवर में सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट भी दिखाई दिए थे।