आज कल के बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाते है ताकि हमे ज्यादा मात्रा में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। यह एक अच्छी पहल है और हर किसी को यह पहल करना चाहिए ताकि हमे सुरक्षित वातावरण मिले। आप जानते हो की एक इंसान की जिंदगी में पौधे कितना महत्व रखते है यहां तक की बहुत ये बहुत से पौधे ओषधियो में भी काम आते हैं।
पेड़ पौधे होंगे तो ही एक इंसान का जीवन चलेगा। पोधो से हम और भी बहुत सी चीजे बना सकते है जैसे कागज, फर्नीचर और सबसे ज्यादा जरुरी तो इंसान को मिलने वाली ऑक्सीजन हैं। आपने आज तक सारे ऐसे पोधो के बारे में सुना होगा जो फायदा ही करता हो, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते है जो बहुत ही खतरनाक और जहरीले किस्म के होते है और जो इंसानो के लिए भी खतरनाक होते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे है जिससे इंसान की जान भी जा सकती है। दरअसल यह पौधा फ्लोरिडा और कैरेबियाई द्वीप में पाया जाता है, इसका नाम मैनकिनिल (हिप्पोमाने मैनकिनीला) हैं। यह पौधा इतना ज्यादा जहरीला होता है की इस पर गिरे हुए पानी को छूने से भी इंसान की जान जा सकती हैं।
इसके धुंए के सम्पर्क में आने से आँख की रौशनी जा सकती है और साँस लेने में परेशानी हो सकती है। इस जहरीले पौधे की खोज 1999 में हुई थी। अमेरिका में कई जगह इन्हे समुद्री सेब भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है की अगर इस फल को पूरा खा लिया जाये तो इससे तुरंत ही उलटी दस्त लग जाते है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे इंसान की मौत्त भी हो सकती हैं।