सफलता किसी चीज की मोहताज नही होती है, उसके लिए कठोर परिश्रम और दृढ निश्चय होना आवश्यक है। आपको आज हम कोमल गनात्रा के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने हाल ही में UPSC को पास किया है।
आपको बता दे की कोमल का पति उन्हें शादी के 15 दिन बाद छोड़कर विदेश चला गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा, इसको लेकर कोमल गनात्रा ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था।

कोमल आज IRS अधिकारी बन गई हैं, लेकिन यहां तक का सफर उनका आसान नही था। कोमल ने 2012 में UPSC क्लियर की थी। इस एग्जाम में उन्हें 591 रैंक हासिल हुए थे। कोमल ने एक इंटरव्यू में बताया था, की ‘मुझे UPSC का सपना मेरे पिता ने दिखाया था।’
उनका सपना था की वह यूपीएससी क्लियर करे। जब उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद उनकी शादी एक NRI से हो गई थी। उन्होंने गुजरात पब्लिक सर्विस कमिशन का मेन्स भी क्लियर कर लिया था। उनका पति नहीं चाहता था कि वह यूपीएससी का इंटरव्यू दें इसलिए उसे छोड़कर चला गया।
कोमल ने उनके पति के चले जाने के बाद न्यूजीलैंड जाने के प्रयास भी किये, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नही मिली। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को इस मामले पर एक पत्र भी लिखा था। सरकार की तरफ से कोमल को इस पर जवाब भी दिया गया था। जिसमे उन्हें लगा था की उनका पति लौटकर वापस आ जायेगा। लेकिन ऐसा नही हुआ, उसके बाद उन्हें सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी भी मिल गई। उन्होंने नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।
एक इंटरव्यू के दोरान उन्होंने बताया था की, उन्हें परीक्षा के बारे में पहले कोई अंदाजा नहीं था। इसलिए वह अपने गांव से अहमदाबाद तक जाती थीं। और यूपीएससी की तैयार कर रहे कैंडिडेट्स से मुलाकात किया करती थीं। उसके बाद उसके लिए घर पर ही पढाई किया करती थी। उसके बाद 3 असफल प्रयासों के बाद उन्होंने 2012 में इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की।