आज हम आपको चौका देने वाला मामला बताने जा रहे हैं, जिसे आप सब जान के हैरान रह जायेंगे। जैसा की आप सब जानते हैं देश भर में अभी सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इस साल की सर्दी कई वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। सर्दी के साथ कोहरा भी बहुत हो रहा हैं। इस बार की सर्दी लोगो की जान की दुश्मन बनी हुई हैं। इसी कारण लोग ठण्ड से बचने के लिए तरह तरह के प्रयास करते हैं।
इस गलती ने लेली पुरे परिवार की जान
बहुत से लोग अलाव जलाते है, कोई अंगेठी का मजा लेते हैं तो कोई हीटर का उपयोग करते हैं। इन्ही से जुड़ा हुआ एक मामला हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल ये मामला हरियाणा के फरीदाबाद का हैं। यहाँ के एक परिवार ने ठण्ड से बचने के लिए अंगीठी जलाई और दरवाजा बंद कर के सो गए, उसके बाद सुबह उनकी लाश मिली।
देशी नुस्खे ने लेली जान।
इस परिवार में तीन लोग थे, जिसमे एक व्यक्ति अमन (24) उनकी पत्नी प्रिया (21) और उनका एक 6 साल का बेटा मानव थे। यह परिवार किराये के मकान में रहता था। इस परिवार ने ठण्ड से बचने के लिए अंगेठी जलाई और दरवाजा बंद करके सो गए, रात भर कमरा बंद रहने की वजह से धुए से उन तीनो का दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।
जब सुबह हुई तो मकान मालिक ने अमन के घर से कोई आवाज नहीं सुना तो दरवाजा खटखटाया। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके मकान मालिक सुकेश ने खिड़की से देखा तो पुरे घर में धुवा हो रहा था। उन्होंने तुरंत आस पास के लोगो को बुलाया और इस बात की सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने आके दरवाजा तोडा तो बिस्तर पर तीनो के शव पड़े हुए मिले।
पुलिस की पूछताछ में मकान मालिक ने कहा की अमन बिहार का रहने वाला था, वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था इसलिए वह अपने परिवार के साथ यहाँ रहता था। फिर उनके घर वालो को इस बात की सुचना दी गई। डॉक्टर्स का कहना है की लोग भूल कर भी ठण्ड से बचने के लिए ऐसी गलती ना करे।
यह भी पढ़े : दुल्हन इतनी बेशर्म निकली की एक ही रात में दूल्हे को अस्पताल पहुंचा दिया, वजह जानकर हैरान हो जाओगे।