हम आपको एक बहुत ही चौकाने वाला किस्सा बताने जा रहे हैं। वैसे तो हम आपके लिए बहुत सी खास खबरे लाते है, लेकिन ये खबर ऐसी है जो आप सुन के शॉक हो जायेंगे। वैसे दुनिया में सब कुछ पॉसिबल हो सकता हैं तो ये भी कोई नई बात नहीं होगी। पर आईये देखते है आखिर पूरा मामला क्या हैं।
दरअसल यह किस्सा नाइजीरिया के प्रीटी माइक नमक इंसान का हैं। इन्होने ऐसा कुछ किया है जो सुन कर आश्चर्य में होना तो स्वभाविक हैं। एक इंसान एक शादी के फंक्शन में छह प्रेग्नेंट महिलाओं को लेकर आगया और वह यह बोल रहा था की इनके गर्भ में पल रहे सब बच्चे उसके हैं। वो उनके पिता होने का दावा कर रहा था।
प्रीटी माइक की ये फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। प्रीटी माइक नाइजीरिया में प्ले बॉय के रूप में मशहूर हैं। यह इंसान अक्सर वहाँ पर चर्चा में रहता हैं। आपको बता दे की साल 2017 में इस व्यक्ति ने कुछ महिलाओं की आपत्तिजनक फोटोज पोस्ट करदी थी, जिस वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
प्रीटी माइक की इस बात से दूल्हे दुल्हन को छोड़ कर सब उनकी ही चर्चा कर रहे थे। कुछ लोगो ने तो इंस्टाग्राम पर लिखा की उसने दूल्हा दुल्हन का सारा मजा खराब कर दिया क्योकि सब लोग तो उनपर ही ध्यान दे रहे थे। प्रीटी के इंस्टा पर तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।