एक औरत का नया जीवन होता है जब वह अपनी कोख से एक बच्चे को जन्म देती है और ये पल उसके लिए जीवन का सबसे सुखद पल होता है। एक औरत के जीवन में जब वह गर्भावस्था में होती है तब सबसे ज्यादा सपने संजोती है, उसे हर समय यही रहता है की उसके गर्भ में क्या चल रहा है। साथ ही परिवार वाले भी महिला का काफी ध्यान रखते है। आप सभी अच्छे से जानते है की बच्चा गर्भ में कैसे बनता है, लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे है वो सुनने में बहुत ही हैरान करने वाला है।
आपने ये हमेशा सुना होगा की जब एक स्त्री और पुरुष के बिच सम्भोग होता है, उसके बाद ही एक औरत के गर्भ में बच्चा ठहरता है। पर आज के इस आर्टिकल में जो हम बता रहे है वो बहुत ही आश्चर्यजनक है, दरअसल एक महिला का कहना है की वह मृत व्यक्ति के स्पर्म से गर्भवती हो गयी। क्या ऐसा हो सकता है या आपने ऐसा पहले कभी सुना है। आपको यह मजाक लग रहा होगा, लेकिन इस महिला की माने तो इसका कहना है की ये अपने मृत दोस्त के स्पर्म से प्रेग्नेंट हुई है और अक्टूबर में माँ बनने वाली है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की दो बार वर्ल्ड स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप जीतने वाले विंटर ओलंपियन एलेक्स पुलिन (Winter Olympian Alex Pullin) की ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट पर स्पीयरफिशिंग करते हुए पिछले साल जुलाई में मौत्त हो गयी थी और वह उसके पहले आठ साल तक अपनी गर्लफ्रेंड एलीडे व्लुग (Ellidy Vlug) के साथ थे, अब उनकी गर्लफ्रेंड का कहना है की वह उनकी डेड बॉडी के स्पर्म से प्रेग्नेंट हुई है। उनका कहना है की उनकी मौत्त के बाद उन्होंने बच्चा पैदा करने की इच्छा जाहिर की और डॉक्टर्स की मदद से उनके बॉयफ्रेंड के शरीर से स्पर्म प्राप्त किया।
View this post on Instagram
एलीडे व्लुग ने यह बात इंस्टाग्राम पर रक पोस्ट के जरिये बताई की वह अक्टूबर में माँ बन जाएगी, साथ ही अपने बेबी बम्प के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की। एलीडे की माने तो उनके बॉयफ्रेंड की मौत्त के 24 घंटे बाद उन्होंने उनके बॉयफ्रेंड का स्पर्म कलेक्ट किया था और उसके बाद वह उनके बच्चे की माँ बनने जा रही है। उनकी गर्लफ्रेंड ने ये भी बताया की वो काफी टाइम से बेबी प्लान कर रहे थे। एलीडे ने कहा की में एलेक्स को बहुत मिस करती हूँ पर मेरे पास उनका सबसे अच्छा गिफ्ट उनका ये बच्चा होगा।