शादी के बारे में तो हम सभी जानते है एक शादी दूल्हा – दुल्हन से कम्पलीट होती है। लेकिन आज हम एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में आपको बताने जा रहे है जिसमे सात फेरो से लेकर हनीमून तक सब होगा लेकिन बस दूल्हा नहीं होगा। ऐसा एक गुजरात बड़ोदरा की लड़की का वीडियो अभी इंटरनेट पर देखा जा रहा है।
दुल्हन तो बनना चाहती है लेकिन…
बड़ोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु 24 साल की है। क्षमा इस 11 जून को शादी करने वाली है। शादी में उन्हें क्या पहनना है ज्वेलरी, लेहंगा सब तय हो गया है पर क्षमा की शादी की एक अनोखी बात यह है कि उनकी शादी में दूल्हा नहीं है। वह खुद अपने आप से शादी कर रही है।
सुनने में यह बड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह सच है शादी में फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान करने और यहां तक कि सिंदूर पहनने तक, शादी में सब कुछ होगा लेकिन न कोई दूल्हा होगा और न कोई बड़ी मोटी बारात। गुजरात में संभवत: यह पहली आत्म-विवाह या एकल विवाह है।
खुद से करती है प्यार
क्षमा ने बताया कि ‘मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन मैं दुलहन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया।’ उसने यह पता लगाने के लिए कुछ ऑनलाइन शोध किया कि क्या देश में किसी महिला ने खुद से शादी की है, लेकिन उसे कोई नहीं मिला। उसने कहा, ‘शायद मैं अपने देश में आत्म-प्रेम का एक उदाहरण स्थापित करने वाली पहली लड़की हूं।’
इतना ही नहीं क्षमा ने यह भी सोच रखा है कि वह गोत्री के एक मंदिर में शादी करेंगी और अभी यह समाप्त नहीं हुआ है। शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।
क्षमा एक निजी कंपनी में काम करती है उन्होंने कहा, ‘स्व-विवाह स्वयं के लिए और स्वयं के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का कार्य भी है। लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करता हूं और इसलिए यह शादी भी खुद से कर रही हूं।’
क्षमा ने बताया कि उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने उनकी शादी को अपना आशीर्वाद दिया है।