भारत में चीजों के आभाव में कुछ लोग ऐसी ट्रिक का इस्तेमाल करते है। जिसके बारे में कभी – कभी हम सोच भी नहीं पाते। ऐसा ही अभी एक वीडियो जुगाड़ू ट्रिक का देखा जा रहा है। जिसमे एक महिला कूलर की मदद से अनाज साफ करती नज़र आ रही है।
सोशल मीडिया पर ज्यादातर जुगाड़ की वीडियो देखने को मिलती है इन वीडियो में लगभग 90 प्रतिशत वीडियो ग्रामीण क्षेत्रों की ही होती है। क्योकि गांव में ज्यादातर संसाधनो की कमी से लोग देसी तरीके आजमाते है। जिन्हे देसी जुगाड़ का नाम दिया जाता है। ऐसा ही अभी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
जिसमे किसान के घर में थ्रेसर के आभाव में एक महिला ने अनाज साफ करने के लिए देसी नुस्खे को अपनाया। अनाज को साफ करने के लिए महिलाओं ने कूलर का जुगाड़ लगाया। वीडियो में देखने से पता चलेगा कि एक महिला कूलर के ऊपर रखे कार्टन में लगातार अनाज डालती जा रही है, जबकि कार्टन में छेद वाले हिस्से से अनाज गिर रहा है। चलते हुए कूलर के सामने जैसे ही अनाज आ रहे हैं तो उसे दो हिस्सों में डिवाइड कर दिया जा रहा है।
एक हिस्सा जो साफ अनाज है पहले गिर जा रहा है, जबकि गंदा हिस्सा आगे जाकर गिर रहा है। वहीं, एक अन्य महिला साफ अनाज को उठाकर अलग करने का काम कर रही है। किसान का यह देसी जुगाड़, घंटों का काम सिर्फ कुछ ही मिनटों में पूरा हो जा रहा है।
View this post on Instagram
महिला का यह जुगाड़ लोगो को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर जुगाड़ू लाइफ हैक नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस जुगाड़ मे कुछ समझ आया.” किसानों द्वारा अपनाए जाने वाले देसी जुगाड़ लोगों द्वारा खूब पसंद किये जा रहे है।