हम सभी फिल्मो में देखते है की, सिक्स पैक एब्स वाले हीरो को सुंदर मानते है, जिस पर लड़किया सबसे ज्यादा सम्मोहित होती है। किन्तु आज हम आपको इस ऐसी जगह के बारे में बता रहे है, जहा पर मोटे लोगो को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
इस समाज में पुरुषों का पेट बाहर होना हैंडसम की निशानी माना जाता है। इस जगह का नाम है, इथियोपिया यहां के सुदूर इलाके ओमो वैली में रहने वाली एक बोडी जनजाति है, इस जाती में हर साल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जसिमे मोटे आदमी की प्रतियोगिता के लिए कई लोग शामिल होते है। इसमें जो जीत जाता है वह गांव का सबसे खूबसूरत व्यक्ति माना जाता है।
मोटे आदमी से शादी करने के लिए मारपीट होती है।
जो व्यक्ति इस प्रतियोगिता को जीतता है, उससे शादी करने को लेकर लड़कियों के बीच मारपीट भी होती है। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए जनजाति के पुरुष 6 महीने पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। और अपना वजन बढ़ने के साथ साथ अपने पेट को बहार लाते है, तकि वह इस प्रतियोगिता को आसानी से जीत सके।
गाय का खून और दूध पीते है।
इसके लिए वह अच्छी डाइट और गाय का खून और दूध पीना पसंद करते है। इसकी वजह से पेट और आसपास के क्षेत्र में तेजी से चर्बी जमा हो जाती है। पुरुष अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए 6 महीने पहले अलग-अलग झोंपड़ियों में रहने चले जाते है और इस दौरान सेक्स करने की इजाजत भी नहीं होती है। वे केवल गाय का खून और दूध पीकर अपना जीवन यापन करते हैं।
पुरुषो के लिए यहां पर युवतियों को आकर्षित करने का यह सबसे सुनहरा अवसर होता है। पुरुषों को जल्द से जल्द खून में मिला हुआ दूध पीना पड़ता है। जहा वह रहते है, वहा पर बीमारियां को फैलने का खतरा होता है। यह प्रतियोगिता होने तक अपनी झोंपड़ी में रखकर शरीर की चर्बी बढ़ाते है और 6 महीने बिताने के बाद वह प्रतियोगिता के दिन अपने भारी शरीर के साथ सबके सामने आते हैं। जो व्यक्ति सबसे ज्यादा मोटा होता है, गांव वाले अपने बीच के मोटे आदमी को हीरो की उपाधि देते हैं।