अगर बात करे भारत की तो यहां पर होनहार लोगों की कमी नहीं हैं। आए दिन इतनी पॉजिटिव ख़बर मिलती है की आप खुद अपने आप को उन खबरों से प्रेरित कर ले। और जिंदगी में कुछ कर जाए। बच्चों में इतना टैलेंट है की वह अपने टैलेंट से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। और यही कारण है की आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे टैलेंटेड बच्चों के वीडियो आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे एक स्कूली छात्रा हैं।
छात्रा की हिल्स ने ढाया कहर

जिस वायरल वीडियो की हम आपसे बात कर रहे है वह मिजोरम से आया हैं। इस वीडियो में मिजोरम की स्कूली छात्रा अपने हुनर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जिस लड़की की हम आपसे बात कर रहे है उसका नाम Cindy Colney है जो की मिजोरम में रहती हैं। Cindy Colney एक फुटबॉलर हैं। वायरल वीडियो में Cindy Colney अपनी हाई हिल्स में जबरदस्त तरीके से फुटबॉल को किक मार रही हैं। जिसके वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं।
खेल मंत्री ने भी की लड़की एक टैलेंट की तारीफ
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है और अगर वीडियो इतना टैलेंट से भरा हो तो फिर बिलकुल भी समय नहीं लगता हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने भी फुटबॉल प्लेयर Cindy Colney तारीफ की है। और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया हैं। जिसके बाद से ही हाई हिल्स पहन कर फुटबॉल खेल रही लड़की सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जिसे अभी तक 60 हज़ार से भी ज्यादा बार देखा गया है।