इस समय सभी जगह पर शादियों का सीजन चल रहा है। जिसमे हम कई शादियों में जा रहे है और दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद प्रदान कर रहे है, लेकिन हम आपको आज एक अनोखी शादी के बारे में बता रहे है, जिसमे कुत्ता दूल्हा बना है और उसकी दुल्हन के साथ वह फोटो भी खिचवा रहा है। देखिये ये मजेदार वीडियो।
कुत्ते कुटिया फोटोशूट करवाते हैं।
सोशल मीडिया पर यह शादी का वीडियो काफी वाइरल हो रहा है। आप ने भी की शादियां और उससे जुड़े वायरल वीडियोज देखे होंगे, लेकिन ऐसा वीडियो आज तक नहीं देखा होगा। इसमें दूल्हा दुल्हन अलग अलग पोज देकर शानदार फोटोशूट करवाते हुए नजर आ रहे है। लेकिन ये इंसान नहीं जानवर है जो सांफा बांधकर बैठे है।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर जानवरों की शादी का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे काफी लोग पसंद कर रहे है। इस वीडियो में दो कुत्तों दूल्हा और दुल्हन के रूप में सजाया गया है। इन्हे देखकर लग रहा है, की दोनों की शादी हो रही है। दुल्हन के गेटअप में फ़ीमेल डॉग बहुत ही प्यारी लग रही है उसके सिर पर चुनरी डाली गयी है, कानों में बाली है, सिर पर विग है और माथे में सिंदूर और बिंदी भी लगा हुआ है। पूरी दुल्हन की तरह लग रही है। वहीं मेल डॉग की बात करें तो उसने साफा और शेरवानी टाइप एक ड्रेस पहन रखी है। इसके साथ ही दोनों को वरमाला भी पहनाई गई है। दूल्हा दुल्हन बने कुत्तों की यह जोड़ी बहुत ही क्यूट लग रही है।
इसके साथ ही यह दोनों फोटोशूट के लिए बढ़िया सा पोज भी देते हुए नजर आ रहे है। यह शांति से फोटो खिचवाते है और इधर उधर नहीं जा रहे है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउन्ड में धड़कन मूवी का गाना ‘सात फेरों से बना जन्मों का ये बंधन’ भी बज रहा है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @24_birds_animals यूजरनेम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इसे काफी पसंद भी किया जा रहा और लोगो के द्वारा इसपर काफी कमेंट भी किये जा रहे है। जिसमे जानवरो को परेशान करने की बाटी भी कहि गयी है।