गहना वशिष्ठ को वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में बोल्ड अवतार में देखा गया है, उन्हें मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पहले अ*श्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह अभी जमानत पर वापस आ गयी है, उन्होंने हाल में एक फोटो शेयर किया है, जिसमे वह फाटे हुए कपड़ो में दिखाई दे रही है। इसमें मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है।
गहना ने पुलिस पर लगाया आरोप

मुंबई पुलिस ने फरवरी में गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था, चार महीने हिरासत में गुजारने के बाद गहना फिलहाल जमानत पर आयी हैं। बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद भी गहना ने उनका समर्थन किया था। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए फटे कपड़े में फोटो शेयर की उन्होंने बताया कि वह अपने घर नहीं जा सकती हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी, उनका बैंक अकाउंट भी सीज कर दिया गया है।
View this post on Instagram
शेयर की गयी तस्वीर में आप देख सकते हैं, गहना ने एक पीले कलर का एक कुर्ता पहना है, जो हाथ पर से अंदर की तरफ से फटा हुआ है। इसके लिए उनोहने लिखा की “पुलिस वालों ने ये दुर्दशा कर दी है मेरी… सारे अकाउंट फ्रीज हैं, पैसे नहीं हैं, घर जा नहीं सकती, नहीं तो पुलिस अरेस्ट कर लेगी। मोबाइल, लैपटॉप सब ले लिया, पिछली बार जमानत के लिए कार गिरवी रखवा दी थी।” अब मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है।
घर में किया लोगों ने कब्जा
गहना ने बताया जो वह घर भी नहीं जा सकती है। क्युकी उनके घर में अंजान लोगों ने कब्जा कर लिया है, वह कुछ अंजान लोगों के साथ रह रही हैं। वकील की फीस भी उन्होने किसी से उधार मांग कर चुकाई थी। उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए सवाल किया है कि इससे ज्यादा क्या किसी का बिगाड़ोगे।
अपना गुस्सा जाहिर करते हुए मुंबई पुलिस पर उनके खिलाफ झूठे केस बनाने का आरोप भी लगाया है, उनका कहना है, की एक दिन सब कुछ लोगो के सामने आ जायेगा। उन्होंने लिखा की बनाते रहे झूठे केस… एक दिन सब सच सामने आएगा… जिन लड़कियों को आप लोगों ने मेरे खिलाफ खड़ा किया है, पैसा का लालच देकर कोई ना कोई सच सामने लाएगा।