सोशल मीडिया पर अभी एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की हॉस्पिटल में डांस करती नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर काफी अजीबो – गरीब वीडियो सामने आते है। कुछ हमे हंसाते है तो कुछ हैरान कर देते है। अभी ऐसा ही एक लड़की का वीडियो लोगो को हैरान कर रहा है। जिसको देखकर पुलिस वाला भी उसे देख अपना रास्ता बदल लेता है।
वीडियो में लड़की “गिला गिला गाने…” पर बड़े ही शानदार अंदाज में हॉस्टिपल में डांस कर रही होती है, तभी अचानक उसके पीछे एक पुलिसवाला आ जाता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। लड़की को डांस करता देख पुलिसवाला आते – आते रुक जाता है। वह कुछ देर वहां खड़े होकर लड़की का डांस देखता है और फिर चला जाता है।
View this post on Instagram
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर sauravsharma834 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिस पर लोग जमकर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘इसने तो कानून को ही रोक दिया’. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘हॉस्पिटल में ऐसे कौन नाचता है भाई’. वहीं एक और ने लिखा है, ‘लड़की है इसलिए बच गई लड़का होता तो डंडे पड़ते’. इस तरह के ढेरों कमेंट वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं।