आज कल फैशन का जमाना है और इस मॉर्डन और फैशन के ज़माने में ऐसे ऐसे कपड़े आने लगे है, जिसे आप देख कर हैरान रह जाते है। बात करे जीन्स की तो यह सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि एक एसेंशियल आइटम हो गयी है। आज कल सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि गाँवों में भी जींस की फैशन ट्रेंड में है।

आपने अक्सर देखा होगा की एक महिला और पुरुष दोनों की जीन्स की बनावट में काफी डिफ्रेंस होता है। जैसे जो पुरुषो की जीन्स होती है उसकी पॉकेट यानि जेब काफी बड़ी होती है और एक तरफ महिलाओं की जीन्स में या तो जेब होती नहीं है या फिर बहुत ही छोटी सी होती है। इसी तरह क्या आप जानते है की महिलाओं की जींस में जिप क्यों होती है?
चलिए हम आपको बताते है, आप भी जानते है की एक महिला के शरीर की बनावट पुरुष से अलग होती है महिलाओं की कमर का साइज भी ज्यादा होता है। पहले जब जीन्स बनाई जाती थी तो वह लचीली नहीं होती थी और महिलाओं के फिगर के हिसाब से रखने के लिए उसमे जिप दिया गया ताकि जीन्स आसानी से उनके हिप्स के ऊपर चढ़े और उतरे जिससे उनको तकलीफ न हो।
अगर बात करे पुरुष की जीन्स की तरह जिप को बड़ा या मोटा बनाने की तो इसमें भी महिलाओं के फिगर की बात आती है, अगर महिलाओं की जीन्स में भी बड़ा और मोटा जिप दिया जाये तो महिलाओं के लोअर एब्डोमन और वेजाइना का हिस्सा फुला हुआ दिखेगा, इसलिए महिलाओं की जीन्स में सिर्फ इतना ही जिप रखा जाता है जिससे उनका फिगर फुला हुआ नहीं दिखे।