सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन के काफी वीडियोस देखने को मिलते है। अभी हाल ही में एक वीडियो में जब दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला पहनाने जा रही होती है, तो दोस्त दूल्हे को कंधे पर उठा लेते हैं।
शादी के इस सीजन में काफी सारे नए और अनोखे वीडियो हमे इंटरनेट पर देखने को मिलते है। शादी में आये सभी मेहमान शादी का काफी मजा लेते है। ऐसे में दूल्हा दुल्हन के दोस्तों की भी बॉन्डिंग सबसे ज्यादा देखने लायक होती है। वो भी शादी में मस्ती करने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही शादी की वरमाला का एक वीडियो अभी इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।
इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के साथ दूल्हे के दोस्त भी खड़े है .इस दौरान दूल्हे के दोस्त अपनी नई भाभी से स्टेज पर ही मस्ती-मजाक करने लगते हैं। जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला पहनाने जा रही होती है, तो दोस्त दूल्हे को अपनी गोद में उठाकर ऊपर कर देते हैं। जिससे दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला नहीं पहना पाती है। इसके बाद दुल्हन जो करती है, वह सब देखते रह जाते हैं।
View this post on Instagram
उसके बाद दुल्हन जाकर पास रखे सोफे पर ऐसे बैठ जाती है मानो उसे दूल्हे के दोस्तों के ऐसा करने से कुछ फर्क नहीं पड़ा। दुल्हन के ऐसा करते ही दूल्हे के दोस्त सन्न रह जाते हैं। दुल्हन ने ऐसा करके दूल्हे के दोस्तों को दिखाया की उसे ऐसा करने से कोई फर्क नहीं पड़ा। ताकि दूल्हे के दोस्त उसे नीचे उतार दे। फिर वह आराम से उसके गले में वरमाला डाल देगी।
इस वीडियो को dulhaniyaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चूका है।