सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो (Viral Video) अभी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है वीडियो में दूल्हे के दोस्त दुल्हन को देखकर जो रिएक्शन देते हैं वह देखने लायक होते हैं।
शादी की हर खुशी दूल्हा दुल्हन के दोस्तो के बिना अधूरी होती है। शादी में दोस्तो की मस्ती और मजाक से एक नया ही माहौल सा दिखाई देता है।
अक्सर आपने देखा भी होगा कि शादी में दूल्हा-दुल्हन चाहे कितनी भी अच्छे क्यों न लग रहे हों। उनके दोस्त उनकी हर बात का मज़ाक उड़ाते हैं। जब तक शादी हो नहीं जाती।ऐसा ही शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।
वीडियो में जब सजी-धजी दुल्हन गेट खोलने आती है, तब सामने खड़े दूल्हे के दोस्त दुल्हन को देखकर अपने होश खो बैठते हैं और जोर-जोर से शोर मचा कर एक दूसरे के ऊपर गिरने लगते हैं। दूल्हे के दोस्तों को ऐसा करते देख दुल्हन भी जोर जोर से हंसने लगती है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wedabout नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो को अब तक 2000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और इस पर खूब सारे कमेंट पर देखने को मिल रहे हैं।