Viral Video : रेगिस्तान में दूल्हे के साथ भागना दुल्हन को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा कि हंसने लगे लोग

Bride Groom Viral Funny Video

सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में दूल्हे के साथ भागना दुल्हन को काफी महंगा पड़ता है। भागते-भागते दुल्हन खुद को सम्भाल नहीं पाती और बैलेंस बिगड़ने से रेगिस्तान में जोर से गिर जाती है।

दोस्तों के साथ मस्ती का मजा ही अलग होता है। खासकर अगर हमारा बेस्ट फ्रेंड् हो तो उसके साथ तो मस्ती भी देखने लायक होती है। ऐसे ही बेस्ट फ्रेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। जिसमे दो बेस्ट फ्रेंड्स के दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद के रिएक्शन दिखाई देते हैं।

फ्रेंड्स का यह वीडियो पीछे से किसी ने शूट कर लिया जिसमे इनका चेहरा नज़र नहीं आ रहा है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। वे दोनों किसी ढलान वाली जगह से नीचे उतर रहे हैं। वो पूरी जगह कच्ची जमीन वाली है और धूल-मिट्टी से भरी हुई है मानो दूल्हा-दुल्हन रेगिस्तान में हों। सामने कुछ लोग भी दिख रहे हैं जो दूल्हा-दुल्हन का वीडियो बना रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में आगे जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजबूर कर दिया दूल्हे दुल्हन को भागने पर

जब दूल्हा-दुल्हन ढलान से नीचे उतर रहे होते हैं इस दौरान ढलान अधिक होने की वजह से दूल्हा उतरते हुए दौड़ पड़ता है और उसके साथ दुल्हन को भी दौड़ना पड़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों ने हाथ पकड़ा हुआ होता है। जैसे ही दोनों नीचे पहुंचने वाले होते हैं दुल्हन लुढ़ककर गिर जाती है और दूल्हा दौड़ता हुआ आगे निकल जाता है।

वीडियो का ये हिस्सा देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर  bridal_lehenga_designn नाम की आईडी से शेयर किया गया। इस वीडियो को अभी तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं कई हजार लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। कॉमेंट सेक्शन में लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

Back To Top
error: Please do hard work...