आज सभी लोग अपनी उम्र को बढ़ाने में लगे हुए है, सभी चाहते है, की हमारी उम्र लम्बी हो। इस चाहत को पूरा करने के लिए इंसान तरह तरह के उपाय करता आया है। लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हुआ है, लेकिन हावर्ड यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि जल्द ही इंसान हजारों सालों तक जिंदा रह पाएंगे उन्होंने इस कार्य में सफलता प्राप्त कर ली है।
हावर्ड के प्रोफेसर डेविड सिंसलैर ने दावा किया है, की रिसर्च के मुताबिक इंसान की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। उनका दावा है, की महज दो सालों के बाद इंसान हजारों हजार साल तक जिंदा रहने का सपना सच कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए चूहों पर हुए एक एक्सपेरिमेंट का हवाला दिया है।
चूहों पर हुआ एक्सपेरिमेंट
उन्होंने बताया है की, यह रिसर्च चूहों पर किया गया है और इस एक्सपेरिमेंट से ये साबित हो गया है कि इंसानी शरीर के भी कई अंगों में बुढ़ापे के असर को उल्टा किया जा सकता है। मतलब उन्हें दोबारा दुरुस्त किया जा सकता है। रिसर्च के दौरान पता चला है, कि चूहे में एक ऐसा भ्रूण जीन्स होता है, जिसे अगर किसी वयस्क पशु के शरीर में डाल दिया जाए तो उसके उम्र से जुड़े टिश्यू को फिर से बनाया जा सकता है। इसके लिए उसमे 3 से 4 हफ्तों का समय लगता है। इसमें रिसर्च में चूहे ने दोबारा देखना शुरु कर दिया था।
100 साल जीने का लक्ष्य रखें बच्चे
डेविड सिंसलैर के द्वारा बताया गया है, की यदि कोई बच्चा आशावादी हैं और वह बचपन से 100 साल जिंदा रहने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ता है तो उसकी उम्र लम्बी हो जाती है। प्रोफेसर डेविड सिंसलैर ने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया है, कि इंसानों के जीवन की कोई अधिकतम सीमा नहीं हो सकती है आपकी इच्छा शक्ति बड़ी होना जरुरी है।
2 साल में इंसानों पर ट्रायल
प्रोफेसर के द्वारा बताया गया है, की इस तरह के ट्रायल को अगले दो सालो में इंसानो के ऊपर भी प्रयोग किया जाना सम्भव है। अभी तक यह रिसर्च केवल चूहों पर की गयी है। यदि सभी परिणाम सकारात्मक आते है, तो इसका प्रयोग इंसानो पर शुरू किया जायेगा।