आप भी जानते है की भारत में जब डिमॉनेटाइजेशन हुआ था तब ऐसी अपवाह उडी थी की दो हजार और 5 सौ के नोट को लेकर, कहा जा रहा था की इनके अंदर ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया है जिससे सरकार को पता चल जायेगा की उनके द्वारा जारी किये गए नोट असल में किसके पास है पर बाद में यह झूठी खबर निकली।

आज हम आपको बताने जा रहे है की सोशल मीडिया पर एक महिला ने मशहूर कंपनी विक्टोरिया सीक्रेट पर ब्रा के अंदर ट्रैकिंग डिवाइस लगाने का आरोप लगाया है, इसका वीडियो आने के बाद हड़बड़ी सी मच गयी। महिला ने यह ब्रा विक्टोरिया सीक्रेट से खरीदी थी जिसके बाद उसे ब्रा के अंदर कुछ अजीबोगरीब चीज पर नजर गयी।
महिला ने ब्रा फाड़कर उसके अंदर से एक डिवाइस निकाली और अब महिला का दावा है की ये डिवाइस एक सीक्रेट कैमरा है और कंपनी लोगो पर नजर रखने के लिए बेच रही है। यह वीडियो महिला ने बनाकर रेड्डिट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद महिला को लोगो ने इस मामले का पूरा सच बताया।
महिला में जैसे ही एक मिनट लम्बा वीडियो पोस्ट किया उसके बाद उसके सामने असलियत आयी और लोगो ने यह वीडियो को देख महिला का मजाक बनाया। दरअसल महिला जिसे कैमरा समझ रही थी वह असल में एंटी थेफ़्ट डिवाइस था जिसे दुकान में चोरी से बचाने के लिए लगाया जाता है पर दुकानदार इस ब्रा से टैग निकालना भूल गया। वीडियो पोस्ट करने के बाद लोगो ने इस महिला का खूब मजाक उड़ाया।