सिंगर रैपर यो-यो हनी सिंह को आज सभी जानते है। उनके गानो को कई लोग पसंद करते है, और उन्हें भी काफी पसंद करते है उनके कई फोल्लोवेर्स है। लेकिन कुछ समय से उनका कोई बड़ा सांग नहीं आया है। फिर भी वह इस समय मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए है। इसके पीछे कारण उनका गाना नहीं है कुछ और है।
आपको बता दे की इन दिनों वह अपनी पत्नी के द्वारा लगाए गए कोर्ट में केस के कारण चर्चा में बने हुए है। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दायर किया है। उन्होंने इस मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट रूम में फूट-फूटकर अपनी पीड़ा को बताया है। कोर्ट में अपनी पीड़ा बताते समय उन्होंने कई खुलासे किये है। वह मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने रो पड़ी. शालिनी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था।
शालिनी ने की 20 करोड़ की मांग
उनकी पत्नी ने बताया की केस करने के अलावा मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं बचा था। इस रिश्ते के लिए उन्होंने हनी सिंह को पुरे 10 साल दिए थे, लेकिन वह हमेशा उनके साथ खड़ी रही। मगर उन्होंने उसे अकेला छोड़ दिया, इसलिए शालिनी ने मुआवजे के रूप में हनी सिंह से 20 करोड़ रुपए की मांग की है।
इस मामले में कोर्ट ने हनी सिंह की मेडिकल रिपोर्ट और इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी मांगी थी, जिसे कोर्ट में उनके वकील द्वारा पेश किया गया। हनी सिंह के वकील ने कहा कि, इसे जल्द से जल्द दायर किया जाएगा। इसके साथ ही अदालत ने हनी सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि, इस तरह के बिहेवियर को दोहराया नहीं जाना चाहिए।
कोर्ट द्वारा हनी सिंह को 3 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। हनी सिंह के वकील ने मेडिकल कारणों का बहाना देते हुए पेशी से छूट की मांग की थी लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया था। उनके वकील द्वारा कोर्ट में बताया गया की उनकी पत्नी उनका सारा कीमती सामान ले चुकी है। उनके वकील ने यह भी कहा कि, वह उसे अच्छे से एडजस्ट करने के लिए तैयार है, इसके साथ ही वह एक फ्लैट बनवा रहे है, जो उसे दें देंगे। हनी सिंह और शालिनी तलवार एक दूसरे को 20 सालों से जानते है, उन्होंने 2011 में दिल्ली के ही एक गुरुद्वारे में शादी की थी।