हनी सिंह को आज पूरा देश जानता है, इन्होने कई स्टेज शो किये है। वे एक भारतीय रैपर, संगीत निर्माता, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। लेकिन उनकी मुश्किलें आज़कल बढ़ती जा रही है। इसकी वजह उनकी पत्नी शालिनी तलवार है, जिन्होएँ अपने पति और ससुराल वालों के ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था। जानिये इसके पीछे का कारण।
सभी को इस बात से हैरानी हो रही है, की नामचीन हस्ती का परिवार भी इस तरीक़े के कृत्य में शामिल हो सकता है? आपको बता दे की शालिनी ने प्रोटेक्शन ऑफ वीमेन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत मुकदमा दायर करवाते हुए 10 करोड़ रुपए मुआवजे की माँग की है। इसके साथ ही उन्होने अपने पति और उनके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शालिनी तलवार ने कोर्ट में बताया की पिछले कुछ सालों में उनसे साथ कई बार मारपीट की गयी है। जिसके कारण वह लगातार डर में जी रही थीं। उनके वकीलों ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट तान्या सिंह के सामने कहा कि मानसिक तौर पर शोषण होने के कारण शालिनी डिप्रेशन में हैं और दवाई लेती हैं। उन्होंने बताया की उनके साथ जानवरों सा बर्ताव हुआ और उनके पति ने उन्हें धोखा दिया।
पति के है, अन्य महिला से संबंध
शालिनी ने बताया की उनका पति कई अलग-अलग महिलाओं के साथ सेक्स करता है, अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनता है और शादी की तस्वीरें जारी करने पर मारता है। उनका कहना है, कि उनके ससुर ने भी उनके साथ बदसलूकी की है। उनका आरोप है कि एक बार उनके ससुर भी शराब की हालत में उनके कमरे में घुसे गए थे। उस समय वह कपड़े बदल रही थीं। उस समय वह उनकी छाती पर हाथ फेरने लगे। शालिनी का कहना है कि उनके पास घरेलू हिंसा को साबित करने वाले सबूत हैं। जो वह अदालत के सामने पेश करेगी।
10 करोड़ की मांग की
शालिनी ने तलाक लेने के साथ घरेलू हिंसा के लिए अंतरिम मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए कहा है। इसके साथ ही अदालत से गायक को दिल्ली में पूरी तरह से सुसज्जित आवास के लिए हर महीने 5 लाख रुपए का किराया देने का आदेश देने का अनुरोध किया, ताकि वह खुद से रह सके।