हम सभी कभी ना कभी हॉस्पिटल जरुर जाते है और हमे कई तरह के चार्ज वह पर देने होते है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है की आपको रोने के लिए भी चार्ज देना होता है। आपको सुनकर यह अजीब लगेगा लेकिन ऐसा सुच में एक होस्पिटल में हुआ है। जानिये पूरा मामला।
यह घटना अमेरिका की है, जहा पर एक महिला को सर्जरी के दोरान रोना महंगा पड़ गया। हम सभी जानते है की सर्जरी में घबराहट होना बहुत स्वाभाविक है। लोग डर की वजह से रोते भी हैं, लेकिन क्या इसके लिए आपको हॉस्पिटल से अलग से बिल देना होता है।
ऐसा इस महिला के साथ हुआ है, इसे सर्जरी के दौरान रोने के कारण अलग से पैसा देना पड़ा। अमेरिकी महिला ने बताया की तिल हटाने की सर्जरी के दौरान उससे होस्पिटल वालो ने अलग से रोने का चार्ज लगाया।

इसकी जानकारी महिला ने ट्विटर पर लोगो को दी, उसने सबूत के रूप में उसका बिल भी पोस्ट किया। जिसमे देखा गया की उसे 11 डॉलर का शुल्क लगाया गया था। पोस्ट डालते ही वह वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई जिसमें लोग इस मामले पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।
महिला ने एक मेडिकल रसीद अपलोड की थी जो उसे उसके साधारण तिल हटाने के ऑपरेशन के बाद सौंपी गई थी, जिससे पता चलता है कि ऑपरेशन की कुल लागत $234 है। जिसमे मेडिकल ऑपरेटरों ने उस पर ‘फिजिशियन सर्विस’, ‘सर्जिकल सर्विस’ के साथ-साथ ‘ब्रीफ इमोशन’ चार्ज किया है। यह चार्ज प्रक्रिया के दौरान रोने के लिए लगाया गया है।
इस पोस्ट को अभी तक 10.84k रीट्वीट के साथ 1,40,300 से अधिक लाइक्स मिले हैं। साथ ही लोगो कके अलग अलग कमेंट्स भी आ रहे है। लेकिन यह मामला लोगो को काफी अजीब लग रहा है, इस तरह के बिल बनाने पर लोग उस हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही भी करने की मांग कर रहे है।