आखिर कैसे अपने से 6 गुना बड़े जानवरों को भी निगल लेते हैं अजगर? जाने खास तकनीक

Size of Mouth of Python

एक अजगर अपने से 6 गुना बड़े जानवर को आसानी से निगल सकता है। इसके लिए वह किस तकनीक इस्तेमाल करते है आज हम इस बारे में जानेगे। स्टडी द्वारा पायी गयी जानकारियों में कुछ ऐसे तथ्य सुनने को मिल रहे है। जो आज से पहले हम कभी पता नहीं होंगे।

सांपो कि सबसे खतरनाक और बड़ी प्रजाति मे से एक माने जाने वाले अजगर के बारे में एक अध्य्यन के द्वारा हमे कुछ नया जानने को मिला। लम्बाई में करीब 15 से 20 फ़ीट तक का यह जानवर अपने से कई गुना बड़े जानवरों  को आसानी से गटकने की क्षमता रखता है। आखिर कैसे यह जानवर अपने से बड़े जानवरों  को आसानी से निगल लेता है आइये इस बारे में जानते है।

लम्बाई में 20 मीटर तक लम्बा हो सकता है अजगर

Python Food Habit

अध्य्यन के जरिये यह पता लगाया गया कि 5 से 15 मीटर तक लम्बे अजगर आखिर कैसे अपने से बड़े जानवरों को आसानी से निगल लेते है। यह बड़े जानवरों जैसे हिरन, मगरमच्छों को आसानी से अपना शिकार बना लेते है। शोध द्वारा अजगर के शिकार करने के पैटर्न का पता लगाया गया।

निचले जबड़े की चमड़ी में खास लचीलापन

वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि अजगरों (Python) का मुंह तो नॉर्मल ही होता है. लेकिन उसके निचले जबड़े की चमड़ी में खास लचीलापन होता है. इसकी वजह से वे जब भी किसी शिकार को भींचकर मारने के मुंह में निगलने की कोशिश करते हैं तो जबड़े का निचला हिस्सा अपने आप फैलता चला जाता है. इसके चलते अजगर धीरे-धीरे हिरण और मगरमच्छ जैसे बड़े जानवरों को आसानी से अंदर खींचता चला जाता है.

6 गुना बड़े जानवरों को भी निगल सकते हैं

साइंटिस्टों के अनुसार इंसान और अन्य स्तनपायी जानवरों के निचले जबड़े की हड्डियां कठोरता के साथ आपस में जुड़ी होती है. इसकी वजह से उनका मुंह ज्यादा नहीं खुल पाता. वहीं अजगरों के साथ ऐसा नहीं है. उनके निचले जबड़े की हड्डियां कठोर रूप से जुड़े होने के बजाय हल्के रूप में ही इलास्टिक लिगामेंट के जरिए जुड़ी होती है. यही वजह है कि उनका मुंह कहीं ज्यादा खुल पाता है और वे अपने से 6 गुना बड़े जानवरों को भी आसानी से निगल पाते हैं।

Back To Top
error: Please do hard work...