ये खबर लखनऊ की हैं। लुटेरी दुल्हन को लेके न्यूज़ में रोजाना कुछ ना कुछ खबरे आती रहती हैं। फिर भी लोग इस लुटेरी दुल्हन के झांसे में आ जाते हैं। अच्छी लड़की और अच्छा रिश्ता ना मिलने की वजह से लोग इन लुटेरी दुल्हनों के चकर में पड़ जाते हैं। ऐसे ही एक सख्श लखनऊ के मनोज अग्रवाल को एक लड़की ने शादी के पहले ही उसे लाखो का चुना लगा दिया और भाग गयी।

आईये पूरी बात जानते है दरसल मनोज अग्रवाल ने अपनी शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। फिर उन्हें 15 अगस्त को प्रियंका सिंह नाम की एक लड़की का रिकवेस्ट आया शादी के लिए। फिर इस वेबसाइट के थ्रू इन दोनो की बाते होने लगी। दोनों के नंबर भी अदला बदली हो गए। प्रिंयका ने मनोज को बताया की उसके माँ पापा इस दुनिया में नहीं रहे और वह दिल्ली में उसकी मौसी के वहाँ रहती है और पढ़ाई करती हैं।
मनोज को प्रियंका पसंद आगयी और दोनों के घरवालों ने मिलकर उनका रिश्ता तय कर दिया। प्रियंका और मनोज रोज फ़ोन पर बाते करते और एक दूसरे से मिलते भी रहते थे। प्रियंका बड़ी चालाकी से मनोज से पैसे लेती रहती। प्रियंका ने मनोज को कहा था की वो आईएएस (UPSC) की तैयारी कर रही थी। उसने मनोज से पढ़ाई के लिए पहले 10 हजार लिए फिर 20 हजार लिए और फिर 50 हजार मांगे। वह जब दिल्ली से आती तो फ्लाइट का किराया भी मनोज से लेती।
एक बार तो मनोज ने मॉल में उसे 2 लाख की शॉपिंग करवा दी। ऐसे करके प्रियंका ने मनोज से 6 लाख रूपए निकाल लिए। मनोज ने ये पैसे उसके मकान के लिए सेव करके रखे थे। इन दोनों की शादी की तारीख पास आने वाली थी और प्रियंका और उसकी मौसी का फ़ोन बंद आरहा था। मनोज ने उसके दिल्ली वाले मकान पर भी जाके देखा लेकिन सब फ़र्ज़ी था। यहाँ तक की प्रियंका का आधार, पैन कार्ड और वोटर आईडी भी फ़र्ज़ी थे। पुलिस इस मामले में जाँच कर रही हैं।
यह भी पढ़े : यह लड़की 16 साल से हर शुक्रवार बनती है दुल्हन, वजह ऐसी की चौक जाओगे।