हमारे देश के लगभग हर युवा का एक सपना होता है की वह अच्छे से पढ़ लिख कर IAS IPS ऑफिसर बने और अपने माँ बाप का नाम रोशन करे। इस सपने को पूरा करने के लिए वह बहुत मेहनत भी करता हैं। क्योकि इस सपने को पूरा करना कोई मामूली बात नहीं हैं। इसके लिए बहुत मेहनत और पढाई की जरुरत होती हैं जिससे की आप इसकी परीक्षा को पास कर सके।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईएएस ऑफिसर बनने के लिए जो सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी जाती है उसके कुल तीन चरण होते हैं जिसमे लिखती और इंटरव्यू होता हैं। लिखित तो हर कोई पास कर लेता हैं लेकिन आखरी चरण इंटरव्यू बहुत कठिन होता है जिसमे की जनरल नॉलेज और कई अजीबों गरीब सवाल जैसे की पहेली, जोक पूछ लिए जाते हैं। जिससे की आपका दिमाग घूम जाए। चलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ अजीब से सवाल लाए हैं जिससे आप हैरान हो जाओगे।
IAS Interview Question
सवाल : विश्व में इंद्रधनुष को सबसे अच्छे से कहां से देखा जा सकता है?
जवाब : हवाई (US का एक राज्य)
सवाल : ऐसे कौन से स्थान हैं जहां से आप कोका:कोला नहीं खरीद सकते?
जवाब : उत्तर कोरिया और क्यूबा
सवाल : दुनिया का सबसे पुराना पेशा कौनसा है?
जवाब : दंत चिकित्सा
सवाल : कितने देशों में आज भी शाही परिवार है?
जवाब : 43
सवाल : दुनिया का सबसे युवा देश कौन सा है?
जवाब : दक्षिण सूडान
सवाल : जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा शहर कौन:सा है?
जवाब : टोक्यो
सवाल : पृथ्वी पर किन कीड़ों का वजन सभी मनुष्यों के बराबर है?
जवाब : चींटियों का
सवाल : किस जानवर के खून का रंग हरा होता है?
जवाब : न्यू गिनिया नाम के गिरगिट का
सवाल : आप 10 रूपए में ऐसी कौन सी चीज़ खरीदोगे जिससे पूरा कमरा भर जाएगा?
जवाब : मैं 10 रूपए में अगरबत्ती खरीदूंगा जिसकी खुशबु से पूरा कमरा भर जाएगा।