भारत में पिछले कुछ सालों से ज्यादातर छात्रों को देखा होगा की वह UPSC Exam की तैयारी कर आईएएस आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं जिसे पूरा करना हर किसी के बस में नहीं होता हैं। इस परीक्षा के तीन चरण होते है जिसमे इंटरव्यू सबसे आखरी चरण होता हैं जिसमे ये देखा जाता है की आप आईएएस आईपीएस अधिकारी बनने के काबिल है भी या नहीं। इस इंटरव्यू में कैंडिडेट के आचरण को देखा जाता हैं।
इस इंटरव्यू को पास करने के लिए पहले इसके लिखित परीक्षा को पास करना होता हैं जिसे पास करने के बाद आप इंटरव्यू में बैठने के काबिल होते है लेकिन इस इंटरव्यू में भाग लेना और इस इंटरव्यू को पास करना इतना आसान नहीं होता हैं। UPSC परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा इसलिए ही कहा जाता हैं। क्योकि इसका इंटरव्यू काफी कठिन होता है जो एक कैंडिडेट के दिमाग को घुमा देता हैं। ऐसे ही कुछ घुमाव दार सवाल और उनके जवाब आज हम आपके लिए लाए हैं।
IAS Interview Question
सवाल :‘अमृत बाजार पत्रिका’ का प्रकाशन किस वर्ष प्रारंभ किया गया?
जवाब : ‘अमृत बाजार पत्रिका’ का प्रकाशन सन 1868 में किया गया।
सवाल :भूगर्भ से निकाले गए कच्चे तेल आदि किस विधि से पृथक् किए जाते हैं?
जवाब :प्रभाजी आसवन से।
सवाल : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करने के लिए व्यक्ति को उच्च न्यायालय में कम से कम कितने वर्ष तक कार्य करना चाहिये?
जवाब : 10 वर्ष तक
सवाल : नील नदी के किनारे कौन सी सभ्यता का विकास हुआ था?
जवाब : नील नदी के किनारे मिश्र सभ्यता का विकास हुआ था।
सवाल : सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या को कौन बदल सकता है?
जवाब : संसद को कानून बनाने का अधिकार है। संसद कानून द्वारा जजों की संख्या को बदल सकती है।
सवाल : दिल्ली को NCT (राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश) संविधान के किस संशोधन से बनाया गया?
जवाब : 69वाँ संविधान संशोधन 1991 में हुआ। जिसके अंतर्गत दिल्ली को विशेष केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। NCT की स्थापना 1 फरवरी 1992 को पूर्ण हुई।
सवाल : राज्यसभा में महाभियोग (Impeachment) झेलने वाले पहले न्यायाधीश कौन हैं?
जवाब : सौमित्र सेन
सवाल : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की अवकाश प्राप्त करने की उम्र क्या है?
जवाब : सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक अपने पद पर बने रह सकते हैं।
सवाल : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन कब कम किया जा सकता है?
जवाब : अनुच्छेद 360 के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा वित्तीय आपात की घोषणा पर।
सवाल : ‘स्वर्णिम चतुर्भुज योजना’ का सम्बन्ध किस योजना से है?
जवाब :सड़क योजना।
सवाल :भटनागर पुरस्कार किस वर्ष प्रारंभ किया गया?
जवाब :1957 ई.।
सवाल : हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों होता है?
जवाब : हवाई जहाज को ठंडा रखने के लिए उसको सफेद रंग से पोता जाता है धूप में वो हीट नहीं करेगा, गर्मी में बाकी रंग की तुलना में सफेद गर्म हवा को प्लेन को दूर रखेगा।
तो यह तो रहे कुछ सवाल, लेकिन यह सिर्फ इतने ही सवाल नहीं है। ऐसे ही बहुत अजीब अजीब सवाल पूछे जाते है जिनके जवाब देना बहुत मुश्किल होता है। और इन्ही सवालों से देखा जाता है कैंडिडेट किस तरह से सोचता है और कैसा रियेक्ट करता है।