आपको कार और बाइक की कीमत के बारे में तो पता होता है, लेकिन क्या अपने कभी सोचा है की एक ट्रेन की कीमत कितनी होती है ? हम आपको आज ट्रेन की कीमत के बारे में आपको बतायेगे।
सभी लोगो द्वारा यातायात के लिए ट्रेन का उपयोग करते है। यातायात में सबसे बड़ा रोल ट्रेन अदा करती है इसके द्वारा रोजाना करोडो लोग सफर करते है। लेकिन कभी आपने सोचा है की इस ट्रेन को बनाने में कितना खर्च आता होगा या एक ट्रेन कितने रूपए में तैयार होती है। भारतीय रेलवे द्वारा लाखों लोगो को आज रोजगार मिल रहा है। वर्तमान में करीब 13 लाख कर्मचारी इंडियन रेलवे में कार्यरत हैं।
ट्रेन की कीमत कितनी होती है
ट्रेन को दो भागो में बनाया जाता है, जिसमे पहला इंजन जो पूरी ट्रेन को खींचता है और दूसरा इसमें लगने वाले कोच। कोच को बनाने में भी अलग अलग खर्चा रहता है, क्ट्युकि यह भी श्रेणियों में विभाजित होते है। जिसमे कुछ सामान्य होते है और कुछ इसमें जनरल होते है। पूरी रेल की कीमत जानने के लिए आपको इंजन और डिब्बों की कीमत जाननी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इंजन को बनाने का खर्च लगभग 20 करोड़ रूपए का खर्च आता है, 20 करोड़ में एक ट्रेन के इंजन को बनाया जाता है।
वही कोच को सुविधा के अनुसार अलग अलग प्रकार से बनाये जाते हैं। जैसे ट्रेन में कुछ कोच स्लीपर होते हैं कुछ वातानुकूलित तो कुछ जनरल होते हैं इसने सुविधाएं अलग होती है। हलांकि उनकी कीमत में ज्यादा अंतर नहीं होता क्यूंकि इनका साइज एक जैसा होता है। एक कोच को बनाने की लागत लगभग दो करोड़ रूपए होती है। और सभी ट्रेन में अलग अलग कोच की संख्या होती है। एक्सप्रेसट्रेन में अधिकतम 24 डिब्बे होते हैं इसके हिसाब से देखा जाये तो 24 डिब्बों की कीमत 2 करोड़ प्रति कोच के हिसाब से 48 करोड़ होती है। और इसमें आप इंजन की कीमत 20 करोड़ और जोड़ दिया जाये तो एक्सप्रेस ट्रेन की कीमत करीब 68 करोड़ रूपए हो जाती है। इस तरह से आप एक ट्रेन की कीमत को निकल सकते है।
भारत में कुल कितनी ट्रेन्स है
आपने यह तो जान लिया की एक ट्रेन का कितना प्राइस है। अब हम आपको बताते है की, हमारे देश में कुल कितनी ट्रेन है। भारत की बात करे तो कुल 12,617 पैसेंजर ट्रेंस है। जो लोगो को ले जाने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही 7,349 माल गाड़ी है, जो सामान को लेकर जाने का काम करती है। आने वाले समय में मालगाड़ी की संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही भारतीय ट्रेनों को भी आधुनिक टेक्नोलोजी से लेस किया जा रहा है, जिसमे पुराणी ट्रेनों को अपग्रेड किया जायेगा और इसके साथ ही नई ट्रेनों को जोड़ा जाएगा। इंडिया में ट्रेन के ट्रेक की कुल लम्बाई 67,368 किलोमीटर है, जो पुरे भारत में फैला हुआ है। इतनी दुरी को कवर करने के लिए रोजाना हजारो ट्रेन इस ट्रेक पर सफर करती है।