जब हम किसी भी परीक्षा की तैयारी करते है तो हमारे मन में एक डर रहता है की हम पास होंगे या कम नंबर या फिर फ़ैल न हो जाए। तो जब हमे नार्मल परीक्षा में डर होता है तो आप खुद सोच सकते है की जब देश की सबसे कठिन परीक्षा की बात की जाए तो उसमे कितना डर होता होगा। क्योकि जिस तरह से यह परीक्षा सबसे कठिन है उसी तरह इसके प्रश्न भी बड़े ही अजीब है जिसकी वजह से भी इसे कठिन कहा गया हैं।
यूपीएससी परीक्षा की देने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से ज्यादा इंटरव्यू राउंड (IAS Interview) का डर होता है। जो की काफी कठिन भी होता हैं और बड़े ही अजीब सवालों वाला भी होता हैं। आईएएस इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों (IAS Interview Questions) को लेकर उम्मीदवारों में चिंता का माहौल देखा जा सकता है। और अक्सर आईएएस इंटरव्यू में आईक्यू लेवल का टेस्ट (IQ Test) करने के लिए सवालों को घुमा फिरा कर पूछा जाता है। तो चलिए देखते है इन सवालों को।
IAS Interview Question
सवाल : कौन सा हॉस्पिटल वायसराय की पत्नी के नाम पर है?
जवाब : इतिहास का यह सवाल आईएएस इंटरव्यू में पूछा गया था। इसके जवाब में उम्मदीवार ने कहा कि, यह हॉस्पिटल मध्यभारत के वायसराय की पत्नी एल्गिन के नाम से बनाया गया था। अब यह रानी दुर्गावती अस्पताल के नाम से जाना जाता है। जबलपुर का यह पहला हॉस्पिटल है।
सवाल : अकबर के नौ रत्नों के नाम बताइए?
जवाब : 1. राजा बीरबल, 2. मियां तानसेन, 3. अबुल फजल, 4. राजा मान सिंह, 5. राजा टोडर मल, 6 मुल्ला दो प्याजा, 7 फकीर अज़ुद्दीन, 8 अब्दुल रहीम खान-ए-खाना, 9 फकीर अजियोद्दीन।
सवाल : वह कौन सा जानवर है जो घायल होने पर इंसानों की तरह रोता है?
जवाब : भालू।
सवाल : मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होने से थकावट आती है ?
जवाब : लैक्टिक अम्ल।
IAS Interview Question in Hindi
सवाल : सूर्य की किरण में कितने रंग होते हैं?
जवाब : रंग. (बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल)
सवाल : वकील काले रंग का कोट ही क्यों पहनते है?
जवाब : काला कोट अनुशासन और आत्मविश्वास दर्शाता है।
सवाल : अगर कोई लड़का आपके साथ ऑफिस में सेल्फी लेना चाहे तो आप क्या करोगी?
जवाब : महिला उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें यह ट्रेनिंग में बताया जाएगा की विभिन्न परिस्थितियों में कैसे बर्ताव करना है।
सवाल : अगर एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है तो प्रपोज करना क्या अपराध की श्रेणी में आएगा?
जवाब : नही सर। IPC के किसी भी सेक्शन में प्रपोज करने को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा गया है।