देश के युवाओं का सपना होता है की वह पढ़ लिख कर आईएएस आईपीएस ऑफिसर बने और अपने साथ ही साथ अपने माँ बाप का भी नाम रोशन करे। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करते हैं और अपने सपने को पूरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं लेकिन हर कोई यह सपना पूरा नहीं कर पाता हैं। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेते है लेकिन कुछ ही होते है जो मेरिट लिस्ट में आ पाते हैं। क्योंकि यह परीक्षा बहुत ही कठिन होती हैं।
इस परीक्षा के कुल तीन चरण होते है जिसमे लिखित और इंटरव्यू होता है इंटरव्यू पास करना हर किसी के बस में नहीं होता हैं क्योंकि इस इंटरव्यू में बहुत सारे ऐसे अजीब सवाल पूछे जाते है जिनके जवाब आपके पास शायद न हो। क्योंकि सवालों में पहेली जोक सब कुछ पूछ लिया जाता है। चलिए ऐसे ही कुछ सवाल आज हम आपके लिए लाए हैं। जिन्हें पढ़ कर आप भी समझ सकते है कैसे सवाल पूछे जाते हैं।
IAS Interview Question
सवाल : सोने की उस वस्तु का नाम बताइए, जो सुनार की दुकान में नहीं मिलती?
जवाब : चारपाई, चारपाई सोने के लिए होती है, मगर सुनार की दुकान में नहीं मिलती।
सवाल : वह क्या हैं, जो वर्ष और शनिवार में एक बार ही आता है?
जवाब : वर्ष और शनिवार में हिन्दी का अक्षर ‘व’ ही एक बार आता है?
सवाल : पृथ्वी औसत रूप से वायुमण्डल की ऊपरी सतह पर कितने कैलोरी प्रति वर्ग सेंटीमीटर/मिनट ऊर्जा प्राप्त करता है ?
जवाब : 1.94 कैलोरी
सवाल : किस संत ने अपने संदेशों के प्रचार के लिए सबसे पहले हिंदी का प्रयोग किया
जवाब : रामानंद
सवाल : यह एक ऐसा सागर है ,जिसका तट नहीं है। इसको महासागरीय मरुस्थल के रूप में पहचाना जाता है। यह कोन-सा सागर है?
जवाब : सारगैसो सागर
सवाल : ऋग्वेदिककालीन आर्यों के युद्ध के देवता कौन थे?
जवाब : इंद्र
सवाल : नेशनल एनवायरनमेंट ट्रिब्यूनल बिल का संबंध किससे है?
जवाब : पर्यावरण संरक्षण से संबंधित।
सवाल : यदि राष्ट्रपति त्यागपत्र देता है या उसे हटा दिया जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उस पद का कार्यभार कौन संभालेगा?
जवाब : उपराष्ट्रपति
सवाल : भारत में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश कितने वर्ष की आयु तक अपने पद पर आसीन रह सकते हैं?
जवाब : सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक अपने पद कर रह सकते हैं.
सवाल : लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या जो 545 है, इसमें किस वर्ष तक बदलाव नहीं लाया जा सकता?
जवाब : वर्ष 2026 तक
सवाल : भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लोकसभा में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण दिया गया है?
जवाब : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 330 के तहत लोकसभा में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण दिया गया है।
सवाल : सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या को कौन बदल सकता है?
जवाब : संसद को कानून बनाने का अधिकार है। संसद कानून द्वारा जजों की संख्या को बदल सकती है।
सवाल : अंडमान निकोबार द्वीप समूह का न्याय क्षेत्र किस न्यायालय की देख-रेख में आता है?
जवाब : अंडमान निकोबार द्वीप समूह के न्याय क्षेत्र के न्याय का कार्य पोर्ट ब्लेयर में कलकत्ता हाइकोर्ट की खंडपीठ करती है।
सवाल : एक मेज पर, प्लेट में दो सेब हैं, उसे खाने वाले 3 आदमी है, तो कैसे खाएंगे
जवाब : एक मेज पर, प्लेट में दो सेब हैं, मतलब तीन सेब हैं। तीनों आदमी एक-एक खा लेंगे।
सवाल : रोहन मई में 15 तारीख को पैदा हुआ, मगर उसका जन्म दिन जून में है, कैसे संभव है?
जवाब : मई एक जगह का नाम हैं, और जन्म 15 जून को हुआ हैं।