अपने लोगों को मदद करते जरूर देखा और मदद भी की होगी, कई बार लोग अपने अपने तरीके से मदद करते हैं, अगर किसी ने मदद की जाए तो वह आपको दिल से दुआ भी करता है। आज हम आपको जिस वीडियो के बारे में बताने वाले इसमें एक व्यक्ति द्वारा ऐसी मदद की गई, कि आप देखकर दंग रह जाएंगे।
चलिए हम आपको बताते हैं, इस अजीब सी मदद के बारे में, जिसे देखकर लोग मदद करने वाले सराहना कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
JCB बनी शख्स के लिए छत
आपने कई बार देखा होगा कि बारिश हो जाती है, तो बाइक वाले बारिश से अपना बचाव करने छत ढूंढ़ते है, और कही एक तरफ जाकर खड़े हो जाते हैं। कोई पेड़ के नीचे खड़ा हो जाता हैं, तो कई बार कुछ नहीं मिलता वहां कुछ लोग की मदद काम में आती है। इसी तरह से एक बहुत ही अच्छा वीडियो है,जो अब सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की, जब बारिश शुरू हो जाती है, तो एक JCB वाला बाईकर को तेज बारिश से बचाने के लिए जेसीबी के द्वारा उसकी मदद करता है, जेसीबी वाले ने लाल रेनकोट पहने बाइकर पर अपनी JCB के पिछले पंजे को बाईकर के ऊपर छतरी की तरह कर दिया।
सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
Be kind whenever possible. It is always possible.#Wednesdayvibe pic.twitter.com/8Xl3rO1jK3
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) June 23, 2021
मदद किये जाने के इस वीडियो को IAS अवनीश शरण के द्वारा शेयर किया गया है और उन्होंने लिखा की जब भी संभव दयालु रहें। यह हमेशा संभव है। वीडियो पर 10 हजार से ज्यादा की व्यूज मिल चुके है। इसके साथ ही इस वीडियो को 1400 से अधिक लाइक ही और डेढ़ सौ से ज्यादा बार शेयर भी किया गया है। कई बार रीट्वीट भी किया है। लोग इसे बहुत ही इंस्पिरेशनल और अद्भुत वीडियो मान रहे है और इसकी सराहना कर रहे हैं।