प्रकृति की अनोखी रचना: सिर मगरमच्छ का और धड़ मछली का, मछुआरे के जाल में फंसा एक अजीबो-गरीब जीव – देखे तस्वीरे

Jharkhand news

हमने संसार में कई तरह के अजीबो-गरीब जीव देखे है। लेकिन आज भी प्रक्रति में कई ऐसे अनोखे जीव है जिसे हमने अभी तक नही देखा है। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे है, जिसका सर मगरमच्छ का है और उसका शरीर मछली का है। आइये जानते है कहाँ दिखा यह अजीबोगरीब जीव।

यह जीव झारखंड के धनबाद जिले में दिखाई दिया है। यह एक अजीब किस्म की मछली है जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं, इस अजीबो-गरीब मछली का शरीर सामान्य मछली से अलग है लेकिन इसका मुंह दिखने में मगरमच्छ जैसा है। यह कोई सामान्य मछली नही है इस तरह की मछली को लोगो ने इसके पहले कभी नही देखा है।

Jharkhand fisher man news

आपको बता दे की धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड के अमरपुर पंचायत के अमलाटांड़ गांव में हर दिन की तरह एक मछुआरा मछली पकड़ रहा था। लेकिन हमेशा की तरह इस बार उसके जाल में सामान्य मछली नही फंसी। उसे एक अजीब मछली मिली जो उसके जाल में फंस गई। मछुआरे ने जब इसे पानी से बाहर निकाला तो मछली को देखकर चकित रह गया।

इस मछुआरे ने गांव वालों को इस मछली के बारे में बताया, उसके बाद उसे देखने के लिए आसपास के लोगो की भीड़ लग गई। फिलहाल यह मछली जिंदा है, मछुआरे ने उसे संभाल कर पानी में रखा है जिसे लोग देख सकते है।

Jharkhand fisher man news

लोगो का कहना है की उन्होंने इसके पहले कभी ऐसी मछली नहीं देखी है। इस मछली के फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी वाइरल हो रहे है, कई लोग इस विचित्र मछली के बारे में जानना चाह रहे है। ग्रामीणों ने इसका नाम क्रोकोडाइल फिश रख दिया है, जो देखने में उसी तरह दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Please do hard work...