दूल्हा – दुल्हन का एक वीडियो जिसे देखकर हर कोई हैरान होता नजर आ रहा है। दुल्हन तो बेचारी सदमे में चली गई। वीडियो इंटरनेट पर लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है।
शादी विवाह से जुड़े काफी वीडियोस इंटरनेट पर देख कर जाते हैं इंडियन शादियों की बात कुछ अपनी अलग ही होती है यहां काफी समय पहले से शादी की तैयारियां शुरू कर दी जाती है और शादी ब्याह में जो घर का माहौल होता है वह कहीं और देखने को नहीं मिलता। यहां दूल्हा दुल्हन के साथ शादी में आए लोग भी काफी इंजॉय करते नजर आते हैं। ऐसा ही अभी एक वीडियो शादी का सामने आया है। जिसमें दूल्हा कुछ ऐसा कर बैठता है कि उसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो जयमाला से जुड़ा है।
दूल्हे की हरकत देख लोग हुए हैरान
देखे जा रहे वीडियो में दूल्हा जब दुल्हन के घर बारात लेकर आता है। उसके बाद जयमाला की रस्म होती है। जिसके लिए दूल्हा – दुल्हन और शादी में आए खास रिश्तेदार उनके साथ स्टेज पर पहुंचते हैं। सबसे पहले दुल्हन, दूल्हे को जयमाला पहनाती है और जैसे ही दूल्हे की बारी आती है वह आगे बढ़ता है और बिना कुछ सोचे समझे वरमाला अपनी साली के गले में डाल देता है ।और खुशी से नाचने लगता है।
दुल्हन को भी लगा सदमा
View this post on Instagram
अपने दूल्हे को ऐसा करते देख दुल्हन सदमे में आ जाती है। और आसपास खड़े लोग भी यह देखकर हैरान होते नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर its.chiku_ नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया। इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह सिर्फ एक प्रैंक है और वास्तविकता से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।