देश में पेट्रोल – डीजल की कीमते कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से पेट्रोल की कीमत १०० रूपए पहुंच गई है जिसकी मार गरीब जनता पर पड़ रही हैं। पिछले कई दिनों से कांग्रेस और विपक्षी दल महगाई पर केंद्र सरकार को घेर रही हैं। और महंगाई का विरोध करते हुए कांग्रेस ने देश में २० फरवरी को भारत बंद का ऐलान भी किया है।
वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी केंद्र सरकार पर तंज कसा हैं और देश में बढ़ती पेट्रोल – डीजल की कीमतों का पुरजोर विरोध किया हैं। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा हैं – डीजल – पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों से सब परेशान हैं। लेकिन सरकार रहत न पहुंचते हुए सिर्फ और सिर्फ टैक्स वसूली में लगी हैं।
कमलनाथ जी का संदेश:
डीज़ल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती क़ीमतों से सब परेशान है। सरकार जनता को राहत पहुँचाने के बजाय टैक्स वसूली में लगी है।
कांग्रेस पार्टी ने 20 फ़रवरी को बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूँ कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगाने में साथ दें।
—कमलनाथ pic.twitter.com/P0ixc0LwTX
— MP Congress (@INCMP) February 19, 2021
इसके साथ ही कमलनाथ ने अपने ट्वीट में यह भी कहा हैं की कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के नाम 20 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया हैं और जनता से अपील की हैं आप भी इस बंद में हमारा साथ दे और सोई हुई सरकार को जगाने में मदद करे।