“कामसूत्र” इसके बारे में आपने सुना होगा, इस बारे में सुनते ही आपके मन में उलटे सीधे विचार आते होंगे। पर आज हम आपको बताने जा रहे है की महर्षि वात्स्यायन द्वारा लिखी गयी एक पुस्तक जिसका नाम कामशास्त्र है उसमे ज्ञान के साथ महिलाओं के कई गुणों के बारे में भी लिखा है। इसमें ये बताया गया है की किस तरह के लक्षणों वाली महिला और पुरुष अच्छे जीवनसाथी होते है। इसमें यह भी बताया गया है की आपको शादी के पहले ही इन लक्षणों को देख लेना चाहिए, साथ ही कैसे गुण वाली महिला पुरुष के लिए भाग्यवान होती है।

इसके अनुसार हमे ऐसी महिला से विवाह करना चाहिए जो सामाजिक हालत और दुनियादारी को समझती हो। महिला भले कामकाजी ना हो पर अगर उसको इन चीजों की समझ होगी तो आपके परिवार की उन्नति हो जाएगी।
आज के जमाने में हर कोई जाती धर्म के भेदभाव को पीछे छोड़ चूका है, लेकिन कामसूत्र में पुरुष को यह सलाह दी जाती है की उन्हें ऐसी महिलाओं से ही शादी नहीं करना चाहिए जो उनसे कम ओहदे और नीची जाति की हो, उन्हें बराबरी वाली महिलाओं से ही शादी करना चाहिए।
ऐसी महिलाये विवाह के लिए शुभ मानी जाती है जो संस्कृति, धर्म और परम्परों का पालन करती हो, कहते है ऐसी महिलाये अपने पति के लिए सौभाग्य लाती है।
जो महिला अपने से छोटे और बड़े दोनों का सम्मान करती है, ऐसी स्त्रियां विवाह के लिए उत्तम होती है। जब आप एक स्त्री से विवाह करते है तो उसका व्यवहार अच्छा होना बहुत मायने रखता है, इसलिए कामसूत्र के अनुसार अच्छे व्यवहार वाली स्त्री उत्तम होती है।
कामसूत्र के अनुसार विवाह के लिए व्यवहारिक महिला उत्तम है जो आपके रिश्तेदारों को समझे और उनके साथ अच्छा बर्ताव करे। कहते है एक स्त्री में कोई गुण नहीं हो, लेकिन उसकी वाणी मीठी होनी चाहिए, मीठी और मधुर बोली वाली महिला देवी सरस्वती का रूप मानी जाती है और ऐसी स्त्री से विवाह करके उसके पति का भाग्य खुल जाता है। ऐसी स्त्रियां सौभाग्यशाली होती है।
बिना अहंकार वाली महिला, ऐसी महिला जो लोगो की भावनाओं का सम्मान करे। ऐसी महिला विवाह के लिए उत्तम मानी गयी है। कामसूत्र के अनुसार ऐसी महिलाओं से शादी करना उत्तम है जो भूखो और असहाय को भोजन करवाए, ऐसी महिला ही घर परिवार को लेकर चल सकती है। जो महिला अपनी मर्यादा में रहती है और मर्यादा में रह कर ही अपने पति से प्रेम जताती है ऐसी महिला विवाह के लिए उत्तम है।
हम सब जानते है की ये सारे गुण एक महिला में हो पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन इनमे से एक दो या उससे ज्यादा गुण वाली महिला आपको मिले तो आप विवाह कर सकते है।