हम सभी जानते हैं कि इस समय देश में सभी चीजों के दाम काफी बढ़ गए हैं, और महंगाई आसमान छू रही है I वहीं पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दाम से लोग काफी परेशान है और इसका सीधा असर इस साल होने वाली शादियों पर भी देखा जा रहा है I
एक ऐसी घटना चित्रकूट से सामने आई है I जहां पर दुल्हे ने पेट्रोल डीजल बढ़ने के दाम का विरोध अपने अलग अंदाज में किया है I उसके द्वारा ई रिक्शा पर बारात लेकर आना और उसी पर दुल्हन को भी विदाई करा कर ले जाना इस में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है I
जब उसने ई रिक्शा पर बारात लेकर आया और दुल्हन की विदाई कर ले गया तो, उसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और सेल्फी लेने वालों में भी होड़ मच गई I उसकी बारात में करीब 15 ई रिक्शा शामिल हुए थे I जिसमें बाराती सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे रास्ते में दूल्हे ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए I इस अनोखी 12 को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं I
आपको बता दें कि पहाड़ी विकासखंड के निवासी अशोक सिंह के पुत्र महेंद्र मोहन सिंह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उन्होंने अपनी शादी में महंगाई का विरोध करने का एक और नाम अनोखा तरीका निकाला है I उसमें उन्होंने पेट्रोल के बढ़ते दाम का विरोध ई रिक्शा पर बारात ले जाकर किया है I
आपको बता दें कि उनकी बारात ई-रिक्शा के माध्यम से गई और इस बारात में करीब 15 ई रिक्शा शामिल हुए थे, जो कि करीब 22 किलोमीटर दूर दुल्हन के घर तक बारात लेकर गए इस बीच रास्ते से गुजरे तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे है I
इस तरह की यादों की बारात देखकर कहीं लोग हंसने लगे तो कई लोगों ने इस महंगाई के खिलाफ किए गए विरोध की काफी तारीफ भी की है I कुछ लोग इसे पर्यावरण को देखते हुए बेहतर साधन भी बताने लगे आप भी इसका वायरल वीडियो यहां पर देख सकते हैं और अपने भी कमेंट करके आप इसमें बताएं कि आपको यह बारात कैसी लगी I