अगर आपके घर में भी अशांति बनी रहती हैं, धन धन्य की कमी रहती हैं, सफलता नहीं मिलती है तो आपके घर में भी वास्तु दोष हो सकता हैं। जिसको दूर करने के लिए आज हम आपको एक घरेलु उपाय बताने वाले हैं। आपने बहुत से लोगो के मुँह से सुना होगा की हमारे घर में तो आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है पता नहीं क्या हो गया है हमारे घर में। किसी को मन में संकोच रहता है की किसी ने कुछ करवा तो नहीं दिया और कोई सोचता है की घर में वास्तु तो खराब नहीं है। ऐसे ख्याल बहुत सारे लोगो के मन में रहते हैं। जिसका उपाय आज हम आपको बताने वाले हैं।
क्या हैं घर शांति का घरेलु उपाय
अगर आपके भी घर में रहती हैं अशांति तो आप एक बहुत ही आसान सा घरेलु उपाय कर सकते हैं। जो सिर्फ कपूर से हो जायेगा। जिसे हम कह सकते हैं कपूर का टोटका। इससे घर में वास्तु दोष दूर हो जाता हैं और घर में सुख शांति बनी रहती हैं। कपूर वास्तु दोष को दूर करने में बहुत कारागार माना जाता हैं। तो चलिए बताते है आपको कपूर के घरेलु उपाय।
कपूर के इस उपाय से होगी घर की अशांति दूर
कपूर, कपूर एक ऐसी चीज़ है जो हर घर में पाया जाता हैं और जिसे हम बहुत से घरेलू उपाय में काम में लेते हैं। कपूर घर में बहुत लाभदायक होता हैं। इसकी खुशबु से घर का वातावरण शुद्ध होता हैं। और कपूर के घरेलु उपाय से घर में सुख शांति भी बनी रहती हैं। और घर का माहौल शांत और सुखी बना रहता हैं।
अगर आप भी अपने घर में सुखशांति चाहते हैं और घर से सारी बुरी बाते दूर करना चाहते हैं तो रोज सुबह और शाम को घर में कपूर जला कर पुरे घर में घूमने से घर में एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और याद रहे घर के हर कोने में कपूर का धुआँ फैलने से घर की सारी नकारात्मकता दूर होती हैं। लेकिन एक बात जरूर याद रखे कपूर को जलाने से पहले उसे देसी घी में जरूर डुबोए।
कपूर के वैज्ञानिक फायदे भी होते है माना जाता है की कपूर जलाने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। और कपूर जलाने से उसकी खुशबु से बुरे सपने आना भी नष्ट हो जाते हैं। और घर से नकारात्मक बातें भी खत्म हो जाती हैं।
कपूर से कैसे दूर होगा वास्तु दोष
कपूर से वास्तु दोष भी दूर होता हैं उसके लिए आपको कपूर की दो टिकिया उस स्थान पर रखना है जहाँ पर वास्तु दोष है और कपूर को वही पर जलाना हैं। इसे बार बार करने से घर के उस स्थान से वास्तु दोष समाप्त हो जाता हैं।
कपूर के ऐसे ही बहुत सारे कुछ उपाय है जिससे इंसान के भाग्य और कार्यों में सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। बता दे की इसके लिए आपको नहाने से पहले पानी में कपूर के तेल की बूँदे डालना होगी जिससे आपके शरीर में स्फूर्ति आती हैं और भाग्य चमकता हैं। बता दे की कपूर में चमेली के तेल को मिला ले उसके बाद ही उस तेल की कुछ बूंदो को पानी में डाले। साथ ही इससे राहु, केतु और शनि के दोष से भी छुटकारा मिलता हैं। यह उपाय आपको रोज नहीं करना है सिर्फ शनिवार को ही करना हैं।