यही किचन में देखा जाए तो हर बर्तन गोल होता है लेकिन इस ओर कभी ध्यान नहीं गया और न ही कभी हमे यह चीज़ अजीब लगी। बहुत सारी चीज़े आयताकार होती है लेकिन खाना पकाने वाले बर्तन हमेशा गोल ही क्यों होते है यह चौकोर क्यों नहीं होते है। यह बात आपके दिमाग में नहीं आई होगी क्योकि आपने कभी इस ओर ध्यान ही नहीं दिया होगा। लेकिन आज हम आपको इसका राज़ बताते हैं।
तो चलिए इसको समझते है लेकिन इसको समझने के लिए पहले हमे यह देखना होगा कि गोल वस्तु कौन – कौन सी होती है। अगर देखा जाए तो कुए का आकर भी गोल होता है, वाटर टैंक का आकर भी गोल होता है और लिक्विड ट्रांसपोर्ट के वाहन भी गोल है। यहां तक कि दुश्मन पर बरसाए जाने वाले बम भी गोल होते है। इसके साथ ही कितनी अजीब बात है कि पृथ्वी, सूर्य, चन्द्रमा भी गोल हैं।
अब हम देखते है कि रसोई के बर्तन भी गोल क्यों होते हैं। इसका कारण यह है कि गोल वस्तु से किसी भी चीज़ का प्रेशर कम किया जा सकता है। और यही कारण है प्रेशर कुकर भी गोल होता है और गोलाकार चीज़े न्यूनतम ऊर्जा में अधिकता में स्थिरता प्रदान करती हैं। जिसके कारण क्रिकेट कि बॉल भी गोल होती है और फुटबॉल भी गोल होती हैं।
अगर देखा जाए तो रसोई घर में खाना पकाने वाले बर्तनों के गोल होने का एक और कारण यह भी है कि अग्नि का रूप भी गोल होता है। लकड़ी चौकोर हो या त्रिकोण किसी भी हो लेकिन यदि उसे जलाएंगे तो ऊपर की ओर उठने वाली अग्नि गोल होती है। इसलिए खाना पकाने वाले बर्तन गोल रखे जाते हैं ताकि पूरी आग का उपयोग किया जा सके। न्यूनतम ऊर्जा में अधिकतम उत्पादन हो सके। बर्तन की आयु लंबी हो। चौकोर बर्तन गैस की आग के संपर्क में आने के बाद ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगा।