बेसन,मैदा और सूजी हमारे किचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन तीनों सामग्री के उपयोग से काफी सारी चीज़ें बनाई जा सकती है। नाश्ते में पकौड़े बनाने हों या फिर लंच में छोले भटूरे बेसन से लेकर मैदे और सूजी का उपयोग हर घर में किया जाता है। लेकिन इनको ज्यादा टाइम रखने से अक्सर इनमें जल्दी कीड़े लग जाते हैं।
अगर आप भी बेसन, सूजी और मैदे में जल्दी कीड़े लगने से परेशान हो चुके हैं तो ये किचन टिप्स आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं।
1. तेज पत्ता और नीम के पत्ते के उपयोग से
2. एयर टाइट कंटेनर में रखने से
3. रेफ्रिजरेटर के उपयोग से
4. पुदिने की पत्ती को रखने से
5. सेक कर या भून कर रखने से
तेज पत्ता या नीम के पत्ते का इस्तेमाल – तेज पत्ते या नीम के पत्तों को सूजी, मैदा और बेसन के कंटेनर्स के साथ रखें। ऐसा करने से ये चीजें कीड़े लगने से तो बचती ही हैं साथ में नमी से भी बचाव हो जाता है।
एयर टाइट कंटेनर – कीड़ों को आटे और अनाज पर लगने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें कांच ,मेटल या फिर किसी अच्छे और मोटे प्लास्टिक के कंटेनर्स में रख दें।
रेफ्रिजरेटिंग – अगर आपको सूजी, मैदा और बेसन लंबे समय के लिए स्टोर करके रखना है तो आप इन्हें फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। इन सभी चीज़ों को रेफ्रिजरेटर में रखने से ये बहुत दिनों तक ताज़ी रहने के साथ कीड़े लगने से भी दूर रहती हैं।
पुदीने की पत्तियां – सूजी और बेसन को कीड़ों से बचाने के लिए इनमें सूखी पुदीने की पत्तियां रख सकती हैं। पुदीने की खुशबू से इन सामग्रियों में कीड़े नहीं लगते हैं।
कढ़ाई में भून कर रख दें – सूजी और बेसन को हल्का सा कढ़ाई में भूनकर डिब्बे में बंद करके रखने से इनके खराब होने या इनमें कीड़े लगने की सम्भावना काफी कम हो जाती है।