आज हम आपको एक ऐसा सच्चा प्यार बताएंगे जिसे सुनने के बाद आप लड़कियों से जिंदगी भर साथ रहने और साथ मरने की बातों पर से विश्वास खो दोगे। जी हाँ, आपने बहुत सारे रिलेशन में देखा होगा की लड़के – लड़की प्यार में साथ मरने जीने तक के वादे कर लेते हैं लेकिन लड़के तो काफी हद तक निभा जाते है लेकिन बहुत सी लड़कियाँ उन रिश्तों को जिंदगी भर तक नहीं निभा पाती है। कुछ तो घर वालो के डर से आधे रस्ते में छोड़ देती है तो कोई कुछ और कारण से। आज हम आपको एक ऐसी ही सच्ची कहानी मध्य प्रदेश के इंदौर की है जहा पर लड़के लड़की ने साथ मरने की कसम खाई थी।
बता दे की यह मामला इंदौर के आज़ाद नगर का है जहाँ पर गुना से भाग कर आए प्रेमी जोड़े ने साथ में मरने का फैसला लिया था। और दोनों की बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए। और साथ में आत्महत्या करने का फैसला ले चुके प्रेमी जोड़े ने जब बिल्डिंग से छलांग लगाई तो लड़की ने ठीक एक क्षण पहले लड़के से हाथ छुड़ा लिया और लड़का बिल्डिंग से नीचे गिर गया और लड़के की मौत हो गई। जिसके बाद लड़की अपने परिवार वालों के साथ अपने घर गुना चली गई।
दोनों के बीच कब से रिलेशन थे इस बात की खबर तो नहीं मिली लेकिन यह घटना 20 मार्च 2021 की हैं जब वो मूसाखेड़ी, इंदौर आए थे। यहां पर युवक – युवती किराये के मकान में रह रहे थे। और दोनों एक दूसरे को पति – पत्नी बताते थे लेकिन लड़की की उम्र 18 साल से कम थी। जिसके कारण वहां के लोगो ने पुलिस को सूचना दे दी थी। और दोनों की तलाश में गुना पुलिस भी इंदौर आ गई थी क्योकि परिवार वालों ने उसके अपहरण का केस दर्ज करवाया था।