आपने भी अपनी दिनचर्या में कितनी बार ऐसे सवाल सुने होंगे, जिनके जवाब में आपको भी असमंजस रहता होगा। ये सवाल होते तो बहुत ही साधारण है, लेकिन इनके जवाब असाधारण है। कुछ लोग ऐसे सवालों को अनदेखा कर देते है, जबकि कुछ जिज्ञासु लोग जवाब खोजे बिना मानते नहीं हैं। तो आज हम कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब आपको बताने जा रहे हैं।
क्यों कभी एक लड़के से उसकी कमाई और लड़की से उसकी उम्र नहीं पूछना चाहिए?
आपने जरूर सुना होगा की एक लड़के से उसकी कमाई और लड़की से उसकी उम्र नहीं पूछनी चाहिए। ये बात आपने कितनी ही बार सुनी होगी इसका जवाब सीधा सा है। एक लड़का कभी अपने परिवार के लिए नहीं कमाता, वह हमेशा अपने परिवार के लिए ही कमाता है और यही बात लड़कियों के लिए होती है, लड़कियां अपने परिवार के लिए जीती हैं, उनकी पूरी उम्र अपने बच्चों और परिवार वालों के लिए देखभाल करने में ही हो जाती हैं।
लड़को का रुमाल बड़ा और पर्स छोटा होता है जबकि लड़कियों का रुमाल छोटा और पर्स बड़ा क्यों होता हैं?
इस सवाल का बहुत ही आसान सा जवाब है। एक लड़के को पैसा कमाने में ज्यादा मेहनत लगती है, जिसके कारण उनको ज्यादा पसीना बहाना पड़ता है। इसी वजह से उन्हें बड़ा रुमाल रखना पड़ता हैं। दूसरी तरफ एक महिला को उसका पति पैसा कमा कर देता है, जो रखने के लिए उसे बड़े पर्स की आवश्यकता होती हैं।
क्यों हमेशा शादी की तुलना लड्डू से की जाती है बर्फी या जलेबी से नहीं?
आपने इसके पीछे की एक कहावत तो सुनी होगी। शादी एक ऐसा लड्डू है जो खाता है वह भी पछताता है और जो नहीं खाता है वह भी पछताता हैं। इसमें शादी की तुलना लड्डू से की गयी है इसका सीधा सा कारण है की लड्डू भी गोल होता है और शादी में जो फेरे होते है वो भी गोल होते हैं। लड्डू का आकार जहाँ से शुरू होता है वही खत्म होता है जिस तरह जिंदगी होती है जहाँ से शुरू हुई वही खत्म।