हर किसी की लाइफ में कुछ न कुछ दुःख होता ही है। लेकिन कुछ लोग इससे जल्दी हार मान लेते है, और कुछ लोग इससे लड़ने की क्षमता रखते है। इंसान की तरह जानवरो में भी आत्महत्या करने की भावना होती है। जानवर बोल नही सकते। लेकिन उनके जीवन में जब ज्यादा गम होता है तो वे भी अपनी जान लेने की कोशिश करते है।
विज्ञान की दृष्टि से जानवरों का सुसाइड करना भी उनके व्यवहार का एक हिस्सा होता है, हालांकि उनमें ये चीज इंसानों के मुकाबले काफी कम होती है। एक शोध में पता चला है कि जब जानवर के मालिक की मौत हो जाती है, तब जानवर ज्यादा दुखी हो जाता है। ऐसे में वह खाना पीना त्याग देता है जिससे कुछ समय में उसकी मौत हो जाती है।
अपने मालिक के लिए वफादारी सामान्यता बिल्ली और कुत्ते में ज्यादा देखने को मिलती है। ये दोनों जानवर दूसरे जानवरो के मुकाबले अपने मालिक के ज्यादा वफादार होते है। और जब ये जानवर अपने मालिक से दूर हो जाता है तब इसमें भी आत्महत्या करने की भावना देखीं जा सकती है।
एक रिसर्च में पता चला कि मैमल्स की संख्या सुसाइड करने वाले जानवरो में सबसे ज्यादा होती है। जिम्बाब्बे के एक नेचुरल रिसर्व में भी जानवर को सुसाइड करने का मामला देखा गया। जहां नर शेर के मारे जाने के अगले ही दिन मादा शेर का भी शव मिला था। खोजकर्ताओं के मुताबिक मादा शेर अपने सहयोगी की मौत से आहत थी। जिसके चलते उसने अपने प्राण त्याग दिए।
इंल्यूस्ट्रेटेड लंदन न्यूज के मुताबिक जानवर भी डिप्रेशन का शिकार होते हैं। ऐसे में वे असामान्य बर्ताव करने लगते हैं। ऐसी ही एक घटना के तहत एक कुत्ता परेशान होकर सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था। वो बार-बार खुद को स्विमंगपूल में गिराकर डूबो रहा था। उसे बचाया जा रहा था। मगर आखिर में वो मर गया।
जानवरो में भी ऐसी आत्महत्या की प्रवत्ति के बारे में वैज्ञानिको ने स्पष्ट किया की अपने मालिक से दुरी या अपने साथी का गम या फिर कोई बीमारी ये सब कारण की वजह से जानवर आत्महत्या करने की कोशिश करता है।