सोशल मीडिया पर एक क्यूट से बच्चे का वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में बच्चा एलेक्सा को सांग प्ले करने को बोलता है। बच्चे का बोलने का प्यारा सा तरीका लोगो की दिल जीत ले गया।
बच्चे हम सभी को प्यारे होते हैं और उनकी शैतानियां भी हमें हंसाती हैं। बच्चो की बोली भी हमे खूब पसंद आती है। कभी तोतलाते हुए बोलना ,कभी अटक – अटक कर यह सभी खूब प्यारा लगता है। सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे छोटा सा बच्चा Alexa से बात कर रहा है और उसे एक गाना चलाने को कहता है, जैसे ही गाना शुरु होता है बच्चा खुश होकर डांस करने लगता है। इस छोटे बच्चे का ये वीडियो बेहद प्यारा है। लोगों को भी ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहे बच्चे का नाम कबीर सूद है, जो एलेक्सा को मुकेश का पॉप्युलर गाना “डम डम डिगा डिगा” चलाने के लिए कह रहा है। बच्चा जिस तरह से गाने के नाम का उच्चारण करता है वो आपका दिल जीत लेगा। इसके बाद जैसे ही गाना बजना शुरु होता है, बच्चा कैमरे की तरफ घुमकर मजे से डांस करने लगता है।
इसके बाद थोड़ी देर से बच्चा एलेक्सा को बनाना बोट गाना बजाने को बोलता है। लेकिन, एलेक्सा उसकी बात को समझ नहीं पाता। इसके बाद बच्चा एक बार फिर से एलेक्सा को बनाना बोट गाना चलाने को कहता है और इस बार एलेक्सा को उसकी बात समझ आ जाती है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर टिनटिन का बच्चा नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। वीडियो को अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। बच्चे के इतने क्यूट तरीके से बोलने सभी तारीफ कर रहे है। इस पर लोगो ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। एक यूजर ने लिखा “बहुत प्यारा.” दूसरे ने लिखा- ‘स्वीट’।