मदिर जाना हम सभी को पसंद होता है। मंदिर सभी को जाना चाहिए कोई भी इंसान मदिर जाने से नहीं कतराता है, लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश के एक ऐसे मंदिर के बारे में आपको बतायेगे, जहां पर प्रेमी जोड़े जाने से डरते है, आखिर क्या है इसके पीछे का कारण जानिये।
हमने हमेशा देखा है, की भगवान के मंदिर में सभी जोड़े मिलकर पूजा अर्चना करने जाते है और अपनी जोड़ी को लम्बी उम्र प्राप्त हो इसकी कामना करते है। लेकिन यूपी में एक ऐसा मंदिर है, जहां लोग अपने प्यार से छुटकारा पाने के लिए पूजा अर्चना करते हैं। जी हाँ आपने सही सुना है, इस मंदिर इस तरह की मनोकामनाओ को लेकर लोग जाते है। इस मंदिर में लव कपल्स अक्सर जाने से कतराते हैं, इसका कारण यह है, की उनको लगता है कि यदि वे उस मंदिर में गए तो उनका रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा या सही नहीं चलेगा।
यह मंदिर यूपी के सहारनपुर में स्थित है। यहां पर हनुमानजी की मूर्ति स्थापित है। ऐसा माना जाता है, की यह हनुमान मंदिर इश्क का बुखार उतारा जाता है। यह बात सत्य भी है, क्योंकि हनुमान जी की पूजा ब्रह्मचारी लोग ही ज्यादा करते हैं और वह बाल ब्रह्मचारी भी है। इसलिए यहां पर आने वाले इंसान का प्यार का भूत उतर जाता है। इसलिए लव कपल्स का इस मंदिर में जाना किसी खतरे से कम नहीं है।
माना जाता है की, सहारनपुर में यह मंदिर आठ साल पहले राजस्थान के बालाजी की तर्ज पर तैयार हुआ है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि, इसमें युवक और युवतियां ही आ सकते है, और उनके साथ उनके माता-पिता को भी साथ आने की अनुमति है। इस मंदिर में आने से ही लव कपल्स का प्यार का बुखार अपने आप उतर जाता है। इस मंदिर को काफी लोग मानते है और पूजा अर्चना करने के लिए आते है।