LPG सिलेंडर आपने हर घर में देखा होगा, यह हर भारतीय के घर में देखने को मिलेगा। ज्यादातर सिलेंडर का इस्तमाल लोग अपने घरो में खाना बनाने के लिए करते है। LPG यानि लिक्विड पेट्रोलियम गैस, यह सबसे ज्यादा यूज़ में आने वाली गैस हैं। आज की नई जनरेशन में गैस की पाइपलाइन्स भी आ चुकी है लेकिन वह हर जगह उपलब्ध नहीं है इसलिए ज्यादातर लोग गैस के सिलेंडर का ही इस्तमाल करते हैं।

गैस सिलिंडर का एक सबसे बड़ा फायदा ये है की आप इसे उठा कर कहि भी ले जा सकते है। गैस सिलिंडर को आप कितने भी समय तक रख सकते हैं। आपने देखा होगा सारे सारे LPG सिलेंडर रंग से लेकर आकार तक में सेम होते है। क्या आप जानते है की उसके पीछे क्या कारण है जिस वजह से इनका रंग और आकर समान होता है तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसका कारण बताते हैं।
बहुत से लोगो के कई सवाल होते है की गैस बदबू क्यों मारता है, गैस के सिलिंडर में नीचे वाली पट्टी पर छेद क्यों होते है और गैस सिलेंडर का कलर लाल क्यों होता हैं? गैस सिलेंडर लाल रंग का होने के पीछे यह कारण है की लाल कलर को आप दूर से ही पहचान सकते है और इससे इसके ट्रांसपोर्टेशन में आसानी होती है। आपने देखा होगा की गैस सिलेंडर के साथ जो ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकर्स होते है वो भी सीलएनड्रिक होते है इसके पीछे विज्ञान का यह कारण है की इस शेप में गैस और तेल समान मात्रा में फैलते है।
बात करे गैस की बदबू की तो LPG गैस की तो इसकी कोई बदबू नहीं होती जब इस गैस को सिलेंडर में भरते है तो इसके साथ Ethyl Mercaptan गैस भरी जाती है ऐसा इसलिए क्योकि जब गैस लिक होती है तो आप इस स्मेल से पहचान सकते है और किसी भी दुर्घटना से बच सकते है। आपने सिलेंडर में ये भी देखा होगा की उसमे निचे कुछ छेद होते है उसके पीछे का कारण यह है की वहाँ सिलेंडर का पूरा भार होता है।
इन छेद के पीछे भी विज्ञानं का ही एक लॉजिक है ये छेद इसलिए भी है क्योकि गैस सिलेंडर का तापमान ज्यादा होने पर इन छेदो में से जो हवा पास होती है उससे इसका तापमान कंट्रोल रहता है और किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं होती हैं।