माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपनी सुंदरता के साथ अपने डांस और अदाओं से भी जादू फैला रखा है, आज भी मसूरी धक-धक गर्ल के नाम से जानी जाती है। आज भी इनकी खूबसूरती के इतने फैंस है, इन्होने अपनी अदाओं से लाखो दिलो को हिला रखा है। आपने देखा होगा की अक्सर बॉलीवुड की एक्ट्रेस अपना हमसफ़र बॉलीवुड हस्ती में से ही चुनती है, लेकिन आपको बता दे की माधुरी उन सब से अलग है।
उन्होंने अपना हमसफ़र अमेरिकन महाराष्ट्रियन डॉक्टर श्रीराम नेने को चुना। माधुरी के पति बहुत ही सादगी पूर्ण इंसान है। माधुरी ने बॉलीवुड में सालो से काम किया फिर भी उन्होंने बॉलीवुड में किसी इंसान पर भरोसा ना करते हुए बहार के इंसान से शादी की। माधुरी के हिसाब से उन्हें कभी बॉलीवुड में किसी की भी दोस्ती पर भरोसा नहीं हुआ। ऐसा नहीं है की बॉलीवुड में कभी माधुरी दीक्षित के अफेयर्स की चर्चा नहीं हुई, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है की माधुरी ने बॉलीवुड में कभी शादी और दोस्ती को लेकर भरोसा क्यों नहीं किया।
बहुत समय पहले एक बार माधुरी सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में आयी थी और उन्होंने इस शो में सिमी से बाते भी की थी। इसी के दौरान उन्होंने बताया था की हमेशा शूटिंग खत्म होने के बाद में अपने घर चली जाती थी, इसी कारण मेरी बॉलीवुड में ज्यादा किसी से दोस्ती नहीं रही। उन्होंने आगे कहा की वह बॉलीवुड के स्टार्स से दुरी ही रखती थी, वह उनकी बजाय अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ समय बिताना पसंद करती थी।
माधुरी ने इस बात की भी एक खास वजह बताई, उन्होंने कहा की बॉलीवुड में किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। खास कर दोस्ती के मामले में। माधुरी ने अपने पति के बारे में कहते हुए कहा की जब मेरी श्रीराम से मुलाकात हुई थी तब उन्हें यह भी नहीं पता था की में बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हूँ। इनकी जगह अगर कोई भारतीय पुरुष होता तो शायद स्थितियां अलग होती क्योकि वो मुझे एक एक्ट्रेस के नजरिये से देखते।
माधुरी और श्रीराम नेने दोनों ही एक दूसरे के साथ बहुत खुश है, इन्होने साल 1999 में शादी की थी और इनके दो बेटे भी है। जिनके नाम अरिन नेने और रियान नेने है।