आज हम ऐसी एक्ट्रेस और अदाकारा की बात करने जा रहे हैं, जो बहुत ही ग्लैमरस, बोल्ड, सूंदर और बिंदास थी। इस एक्ट्रेस का नाम परवीन बाबी है। परवीन जितनी खूबसूरत थी उतनी ही खुली सोच थी उनकी, वो जैसी परदे पर दिखती थी वैसी ही वह रियल लाइफ में भी थी। परवीन एक सफल अभिनेत्री रही हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी में बहुत दुःख था। परवीन को पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया जैसे मानसिक रोग की शिकार थी पर उन्होंने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया।
परवीन बॉबी के थे इन सब एक्टर्स के साथ अफेयर्स
परवीन ने कभी शादी नहीं की लेकिन बॉलीवुड में शादीशुदा मर्दों के साथ उनके अफेयर्स रहे है, जैसे कबीर बेदी, डेनी डेन्जोंगपा और महेश भट्ट। सबसे ज्यादा चर्चा में परवीन और महेश भट्ट का रिश्ता रहा हैं। महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते पर दो फिल्मे ‘अर्थ‘ और ‘वो लम्हे‘ जैसी फिल्मे भी बनाई। ऐसे बहुत से किस्से है परवीन और महेश के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े, उन्ही में से एक किस्सा आज हम आपसे शेयर करने वाले हैं। जिसमे परवीन बिना कपड़ो के महेश भट्ट के पीछे दौड़ पड़ी थी।
परवीन बॉबी महेश भट्ट के पीछे क्यों भागी थी बिना कपड़ो के
यह बात महेश भट्ट ने खुद ने एक इंटरव्यू में बताई थी। महेश भट्ट और परवीन का रिश्ता 1977 से शुरू हुआ था। उस समय परवीन बॉलीवुड की टॉप स्टार थी और महेश भट्ट फिल्ममेकर के तोर पर सफलता के पीछे दौड़ रहे थे। महेश और परवीन का प्यार इस हद तक बढ़ गया की दोनों ने लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया और महेश अपनी पत्नी लॉरेन ब्राइट और बेटी पूजा को छोड़ कर परवीन के साथ रहने लगे। महेश उस रात के बारे में बताते हुए कहते हैं की वह मुंबई में बरसात की रात थी।
जब महेश और परवीन उनके बैडरूम में थे, तब परवीन ने महेश को कहा की वो मुझमे या यूजी में से एक को चुने। पर महेश को ये मंजूर नहीं था वह परवीन की बात को अनसुना करके बिस्तर छोड़ कर जाने लगे तभी परवीन बिना कपड़ो के महेश के पीछे दौड़ने लगी। लेकिन महेश नहीं रूखे परवीन रोते हुए उनके पीछे बिना कपड़ो के भागी। महेश ने एक इंटरव्यू में कहा की में परवीन को रोकना चाहता था की वो मेरे पीछे ऐसे ना दौड़े पर वह नहीं रोक पाए। आज भी लोग महेश भट्ट पर इल्जाम लगते है की जब उनको बॉलीवुड में आगे बढ़ना था तब उन्होंने परवीन का इस्तमाल किया और जब परवीन को जरूरत थी तब उसको छोड़ दिया।
आज परवीन को गुजरे 16 साल हो गए। 20 जनवरी 2005 को परवीन बाबी ने यह दुनिया छोड़ दी थी। परवीन की बॉडी पुलिस को उनके फ्लैट से मिली थी। आज तक पता नहीं चल पाया की परवीन ने आत्महत्या की या बीमारी के चलते उनकी मौत्त हुई। आज भी उनकी मौत्त एक पहेली हैं।
यह भी पढ़े : आलिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया, माथा चूमने पर महेश भट्ट जो बात बार बार कहते थे वह बात अब समझ आई।