आये दिन सोशल मीडिया पर अजीब वीडियोस आते रहते है, कुछ वीडियोस उनमे से बड़े ही खतरनाक होते है। आज हम आपके लिए थाईलैंड से एक दिल दहलाने वाला वीडियो लेकर आये है, वीडियो में एक स्वयंसेवक कार्यकर्ता ने अपने नंगे हाथो से एक विशाल किंग कोबरा को पकड़ कर दिखाया है।
खबर के अनुसार दक्षिणी थाई प्रांत क्राबी में स्थानीय लोगों ने सांप के एक ताड़ के बागान में घुसने और एक सेप्टिक टैंक में छिपने की कोशिश करने के बाद अधिकारियों को सूचित किया। यह विशालकाय कोबरा 4.5 मीटर (लगभग 14 फीट) मापा गया और इसका वजन 10 किलोग्राम से ज्यादा था।
इस सांप को पकड़ने में लगभग 20 मिनट का समय लगा, 40 वर्षीय नायवाद ने पहले सांप को एक खुली सड़क पर इधर उधर घुमाया और फिर उसे पकड़ने की कोशिश की। यह वीडियो उन्होंने फेसबुक पर शेयर किया जिसमे किंग कोबरा को पकड़ने की सभी कोशिशों को विफल होते देखा गया।
आप देख सकते है वीडियो में एक बार तो सांप अपना जबड़ा खोलकर आगे की तरफ उछला, पर नायवाद उसके रास्ते से हट गए। किंग कोबरा को पकड़ने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास पर छोड़ दिया गया, वहां के लोगो का कहना है की सांप शायद अपने साथी को ढूंढ रहा है क्योकि हाल ही में स्थानीय लोगों ने एक और कोबरा मारा था।