नशा दुनिया की सबसे बुरी चीज है एक बार आदत लग जाए तो बहुत मुश्किल होता है इसे छोड़ना। अभी हम आपको एक शख्स की बारे में बताने जा रहे है। जिसने शराब का नशा छोड़ने के लिए धातु की चीजों को निगलना शुरू कर दिया। डॉक्टर भी ऐसे केस को सुनकर हैरान हो गए।
लिथुआनिया (Lithuania) का यह मामला सच में आपको हैरान कर देगा। यहा रहने वाले एक व्यक्ति को शराब पीने की इतनी आदत थी कि जब उसने इसे छोड़ना चाहा फिर जो हुआ वह जानकार आपको भी हैरानी होगी।
शख्स ने शराब को छोड़ने के बाद धातु की चीजों को निगलना शुरू कर दिया था। डेली मेल के अनुसार, उसे पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद बाल्टिक बंदरगाह शहर कालीपेडा के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। यह डॉक्टरस को पता चला की आदमी के पेट से एक किलोग्राम से अधिक कील, बोल्ट, स्क्रू और चाकू थे। यह देखकर डॉक्टर्स भी दंग रह गए।

जब डॉक्टर्स ने एक्स-रे किया, तो उन्हें धातु के कई टुकड़े मिले। इतना ही नहीं, उसके पेट में कुछ चार इंच (10 सेंटीमीटर) तक के कील मौजूद थे। शख्स के शरीर के भीतर धातु की चीजों को देखकर डॉक्टर बेहद हैरान थे। ऐसा मामला पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी मानव शरीर के भीतर धातु को पाया जा चुका है, लेकिन यह पहली बार था जिसे देखकर सर्जन डॉक्टर बेहद हैरान रह गए।
इस सब के बाद शख्स ने अपनी पहचान बताने से मना कर दिया। शख्स के पेट से यह सब मटेरियल लगातार 3 घंटे किये गए ऑपरेशन के बाद निकाला जा सका। सर्जन सरुनास डेलीडेना ने कहा, ‘एक्स-रे कंट्रोल के साथ तीन घंटे के ऑपरेशन के दौरान, रोगी के पेट में सभी धातुओं को हटा दिया गया.’
क्लेपेडा अस्पताल के हेड सर्जन अल्गिरदास स्लीपेविसियस ने स्थानीय मीडिया को बताया, ‘हमने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा.’ डॉक्टर ने कहा कि जब शख्स ने शराब पीना बंद कर दिया तो धातु की वस्तुओं को निगलना शुरू कर दिया था। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहा है। उसे साइकोलॉजिकल मदद भी दी जा रही है।