आज हम आपसे हमारे इस आर्टिकल में IPL के बेहतरीन खिलाडियों में मशहूर मुंबई इंडियंस के ईशान किशन (Ishan Kishan) की गर्लफ्रेंड के बारे में बात करने जा रहे है, आपको बता दे की इनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) एक मॉडल है और वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। आपको बता दे की अदिति 2017 में फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी है।
इसी के साथ साल 2018 में अदिति मिस सुपरनेशनल इंडिया अवार्ड भी जित चुकी है। अभी तक अदिति और ईशान ने अब तक अपने रिलेशन की कोई भी पुष्टि नहीं की है। अक्सर 22 साल के ईशान को 23 साल की मॉडल अदिति के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा गया है कई बार कहा गया है की अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड है।
अदिति और ईशान की तस्वीरें दो साल पहले उनके बर्थडे पर काफी वायरल हुई थी और अदिति को भी कई बार मुंबई इंडियंस की टीम के कई मैचों में ईशान का सपोर्ट करते हुए देखा गया है। अदिति ने बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाईकी है और पेशे से वह एक मॉडल है आये दिन इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज अदिति शेयर करती रहती है।
मॉडल होने के कारण अदिति अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में चर्चा में रहती है। अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई पुष्टि नही की है। जब किशन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की थी तब अदिति ने अपने इंस्टा अकाउंट की स्टोरी पर कैप समारोह का वीडियो भी शेयर किया था।