भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके लिए उन्हें उनके फेन्स की तरफ से दुनियाभर से ढेर सारि जन्मदिन की बधाई मिल रही है। लेकिन उनके इस जन्मदिन पर पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं, जानिये इसके पीछे का कारण।
आपको बता दे की गौतम गंभीर के धोनी के जन्मदिन पर ट्रोल होने की वजह भी बेहद दिलचस्प है, जिसे जानकार आप हैरान हो जाएग। दरअसल गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर अपनी फेसबुक कवर फोटो बदली जिसने उन्होंने अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह फोटो वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल से जुड़ी हुई थी जिसको उन्होंने अपने फेसबुक पर लगाया था। इस फोटो में गौतम गंभीर बल्ला दिखा रहे है, इस मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में 97 रनों की एक बेहतरीन पारी खेली थी। इस फोटो को पब्लिश करने के बाद फेन्स ट्रोल किया गया की, क्या वह यह बताना चाह रहे हैं कि वर्ल्ड कप 2011 जिताने में धोनी के अलावा उनका भी योगदान रहा है। इसके बाद धोनी के चाहने वालों ने गंभीर को बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
धोनी के खिलाफ कई ‘गंभीर’ बयान दे चुके हैं गौतम
आपको बता दे की इससे पहले धोनी और गौतम गंभीर के बीच 36 का आंकड़ा माना जाता था, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 के बाद कई बात गौतम ने इस बात कहा है की, वर्ल्ड कप सिर्फ धोनी की वजह से नहीं जीते। बता दें फैंस और मीडिया अकसर धोनी की नाबाद 91 रनों की पारी और उनके सिक्स को काफी तवज्जो देते हैं, लेकिन मैच में खिताबी मुकाबले में गौतम गंभीर ने भी श्रीलंका के खिलाफ 97 रनों की एक बेहतर पारी खेली थी। एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने कहा था की टी20 वर्ल्ड कप जिताने में युवराज, जहीर समेत पूरी इंडिया टीम का हाथ था सिर्फ धोनी का नहीं।
इसके पहले भी गौतम गंभीर ने धोनी की कप्तानी पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा था की, धोनी को अच्छी टीम विरासत में मिली थी इसीलिए उनके लिए कप्तानी आसान थी।